For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

RSS : राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ(आरएसएस) के 99वें स्थापना वर्ष पर पीएम मोदी ने दी बधाई

08:37 PM Oct 12, 2024 IST | Abhishek Kumar
rss   राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ आरएसएस  के 99वें स्थापना वर्ष पर पीएम मोदी ने दी बधाई

RSS : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) शनिवार को अपना 99वां स्थापना वर्ष मना रहा है और अपने 100वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरएसएस को शुभकामनाएं दी।

RSS के 99वें स्थापना वर्ष पर पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा, राष्ट्र सेवा में समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस( RSS ) आज अपने 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। अविरल यात्रा के इस ऐतिहासिक पड़ाव पर समस्त स्वयंसेवकों को मेरी हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं। साथ ही उन्होंने आगे कहा, मां भारती के लिए यह संकल्प और समर्पण देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करने के साथ ही ‘विकसित भारत’ को साकार करने में भी नई ऊर्जा भरने वाला है। आज विजयादशमी के शुभ अवसर पर सरसंघचालक मोहन भागवत का उद्बोधन जरूर सुनना चाहिए।

सेना के प्रति संघ के समर्पण को किसी प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं, वो इतिहास  में दर्ज है ! - Nationalist Online

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की बधाई दी थी। उन्होंने कहा, देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।

दरअसल, शनिवार को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ( RSS ) द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शस्त्र पूजन के बाद कार्यक्रम को संबोधित किया।मोहन भागवत(Mohan Bhagwat) ने कहा कि आज के दिन अपने कार्य के सौ वर्ष में संघ पदार्पण कर रहा है। ये विशेष इसलिए भी है क्योंकि महारानी दुर्गावती, महारानी होल्कर और महर्षि दयानंद का भी 200वां जन्म जयंती वर्ष चल रहा है। इनको याद करना इसलिए जरूरी है कि इन लोगों ने देश, समाज और संस्कृति के हित में काम किया है।

महाशक्ति: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 6 प्रमुख उत्सव

Mohan Bhagwat : उन्होंने आगे कहा कि परिस्थितियां हमें चुनौतियां देती हैं, फिर चाहे वो दुनिया की हों या देश की। हमें भविष्य के लिए तैयार होना है, भविष्य इस तकनीक के कारण कई नई सुविधाएं लेकर आएगा, विज्ञान कई सुविधाएं लेकर भी आया है। इस सुखी मानव समाज में अपने स्वार्थ और अहंकार के कारण कैसे-कैसे संघर्ष चलते हैं। यह हम देखते रहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
×