गणेश स्थापना करने वालीं रूबी खान मौलानाओं के निशाने पर, कहा- विधि विधान के साथ करूंगी विसर्जन
अलीगढ़ में बीजेपी की महिला मोर्चा जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान गणेश स्थापना को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं मौलानाओं की ओर से उन्हें लगातार धमकियां भी मिल रही हैं।
11:19 AM Sep 05, 2022 IST | Desk Team
अलीगढ़ में बीजेपी की महिला मोर्चा जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ खान गणेश स्थापना को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं मौलानाओं की ओर से उन्हें लगातार धमकियां भी मिल रही हैं। इसपर रूबी आसिफ खान का कहना है कि मौलानाओं ने पहले भी उनके विरोध में पोस्टर लगवाए हैं और फिर से वह विरोध कर रहे हैं, लेकिन वह इससे डरने वाली नहीं हैं।
Advertisement
रूबी आसिफ खान ने कहा कि मैंने अपने घर में भगवान गणेश जी की मूर्ति की स्थापना 7 दिनों के लिए की है और विधि विधान के साथ उनका विसर्जन करूंगी। राम मंदिर की नींव रखे जाने पर भी मैंने अपने घर में पूजा की थी जिसके बाद मेरे खिलाफ फतवा जारी हुआ था।
उन्होंने कहा कि मस्जिदों में मेरे नाम के जिंदा जलाने वाले पोस्टर लगाए गए थे। यह लोग अब फिर से मुझे मरवाना चाहते हैं। मुझे धमकियां मिल रही हैं। मैं डरने वालों में से नहीं हूं। मैं गणेश जी का विसर्जन करूंगी। मेरे पति मेरे साथ है। वे सारे मेरे विरोध में खड़े हुए हैं।
वहीं, रूबी खान के पति आसिफ खान ने बताया कि मेरी पत्नी ने विधि-विधान के साथ 7 दिन के लिए घर में गणेश जी की स्थापना की है। 7 दिन बाद धूमधाम के साथ विसर्जन करने जाएंगी। हालांकि उनको मौलाना से धमकियां मिल रही हैं, फतवे जारी किए जा रहे हैं, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। जो हमने काम किया है, वह ऊपर वाले के लिए किया है।
Advertisement