Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रूस-यूक्रेन वॉर को पूरा हुआ एक महीना, जेलेंस्की ने रूसी युद्ध के खिलाफ वैश्विक विरोध का किया आह्वान

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने गुरुवार को दुनिया भर में लोगों से रूस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

11:20 AM Mar 24, 2022 IST | Desk Team

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने गुरुवार को दुनिया भर में लोगों से रूस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को आज एक महीना हो गया है और स्थिति अभी भी गभीर बनी हुई है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने गुरुवार को दुनिया भर में लोगों से रूस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। जेलेंस्की ने अपने वीडियो संदेश में कहा, रूस का युद्ध केवल यूक्रेन के खिलाफ युद्ध नहीं है। इसका अर्थ बहुत व्यापक है, रूस ने स्वतंत्रता के खिलाफ युद्ध शुरू किया। यह यूक्रेन की भूमि पर रूस के लिए केवल शुरुआत है। वह यूरोप में सभी लोगों की स्वतंत्रता को हराने की कोशिश कर रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला करने का आदेश दिया था।
रूस यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि केवल क्रूरता ही मायने रखती है : जेलेंस्की
जेलेंस्की ने आगे कहा, रूस यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि केवल क्रूरता ही मायने रखती है, लोग मायने नहीं रखते। यही कारण है कि हम सभी को रूस को रोकना चाहिए, दुनिया को रूस को रोकना चाहिए। दुनिया को युद्ध को रोकना चाहिए। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा, आप सभी अपने घरों से बाहर निकलो और अपनी सड़कों पर आओ और रूस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करो। आप कहे कि शांति मायने रखती है। स्वतंत्रता मायने रखती है और यूक्रेन मायने रखता है।
लोगों के पास खत्म हो गया है खाना-पानी
24 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से, जेलेंस्की विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने वीडियो संदेश पोस्ट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि, रूसी सुरक्षाबलों ने दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल पर बमबारी और नाकेबंदी जारी रखी है, जहां निवासियों के पास पानी और भोजन खत्म हो गया है और लगभग 90 प्रतिशत इमारतें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गई हैं। इस बीच, राजधानी में अधिकारियों के अनुसार कीव से लगभग 40 किमी दूर स्थित इरपिन यूक्रेन के हाथों में वापस आ गया है।

Advertisement
Advertisement
Next Article