भारतीय देशभक्ति का ये गाना जब रूसी कैडेट्स ने गाया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर रूस की सेना का एक वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो में रूस के सेना के कैडेट्स बॉलीवुड की फिल्म का गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं।
09:42 AM Dec 01, 2019 IST | Desk Team
सोशल मीडिया पर रूस की सेना का एक वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो में रूस के सेना के कैडेट्स बॉलीवुड की फिल्म का गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म शहीद का मशहूर गाना ऐ वतन, ऐ वतन, हमको तेरी कसम…… गाते हुए नजर आ रहे हैं। ट्विटर यूजर्स ने इस वीडियो में रूसी कैडेट्स द्वारा गाए हिंदी गाने की जमकर
Advertisement
तारीफ की है और उनकी सरहाना भी की है।
मोहम्मद रफी ने ऐ वतन गाना साल 1965 में गाया था। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक ट्विटर यूजर ने कहा, इसने मेरा दिन बना दिया…. रूसी सेना के कैडेटों नेऐ वतन ऐ वतन गाया। इस वीडियो में मास्को में भारतीय दूतावास के सैन्य सलाहकार ब्रिगेडियर राजेश पुष्कर दिखाई दे रहे हैं।
इस वीडियो पर दूसरे यूजर ने कमेंट किया, कमाल!रूसी भारतीय देशभक्ति गीत गाते हुए। ऐ वतन, ऐ वतन…। जबकि अन्य यूजर ने लिखा, रूसी आजादी के बाद से भातर का सच्चा समकक्ष है। उनके समर्थन के लिए खुशी है !?
लोगों की जुबां पर आज भी है ये गाना
साल 1965 में हिंदी फिल्म शहीद शही-ए-आजम भगत सिंह की जीवन पर बनी थी। आज भी लोगों को इस फिल्म का यह गाना याद है। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन पर कई हिंदी फिल्में बनी हैं और शहीद उन्हीं फिल्मों में से एक है। केवल कश्यप ने इस फिल्म को निर्मित किया था और एस राम शर्मा ने इसका निर्देशन किया था।
मुख्य भूमिका में मनोज कुमार, कामिनी कौशल, प्राण, इफ्तिखार, निरूपा रॉय, प्रेम चोपड़ा, मदन पुरी और अनवर इस फिल्म में थे। शहीद फिल्म का संगीत प्रेम धवन ने दिया था। साथ ही यह पहली देशभक्ति फिल्म मनोज कुमार की थी। मनोज ने इस फिल्म के बाद उपकार, पूरब और पश्चिम और क्रांति जैसे देशभक्ति फिल्में की थीं।
नेशनल अवार्ड मिला था इस फिल्म को
फिल्म शहीद को 13वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हिंदी की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड मिला था। सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए शहीद को नरगिस दत्त अवार्ड में मिला है। सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए बीके दत्त और दीन दयाल शर्मा अवार्ड भी इस फिल्म ने जीता।
15 अगस्त 2016 को स्वतंत्रता दिवस फिल्म महोत्सव में शहीद फिल्म को प्रदर्शित किया। दरअसल भारतीय फिल्म निदेशालय और रक्षा मंत्रालय संयुक्त रूप से 70वें भातरीय स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर इसे प्रस्तुत किया था।
Advertisement