Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सचिन पायलट का सीएम बनने का सपना जल्द होगा पूरा, कांग्रेस हाईकमान से मिल गया संदेश

कांग्रेस में जल्द अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। एक तरफ जहां पार्टी को सालों बाद अपना अध्यक्ष मिल जाएगा।

11:58 AM Sep 23, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस में जल्द अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। एक तरफ जहां पार्टी को सालों बाद अपना अध्यक्ष मिल जाएगा।

कांग्रेस में जल्द अध्यक्ष पद का चुनाव होगा। एक तरफ जहां पार्टी को सालों बाद अपना अध्यक्ष मिल जाएगा। वही दूसरा तरफ कोई ऐसा व्यक्ति भी हैं, जिसका सीएम बनने का सपना जल्द पूरा हो सकता है।  हम बात कर रहे है, सचिन पायलट की जो पिछले कई साल से राजस्थान का सीएम बनना चाहते थे, लेकिन अशोक गहलोत की वजह से वो बन नहीं पा रहे थे। 
Advertisement
हालांकि, अब जब गहलोत का कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना एक तरह से तय माना जा रहा है तो ये कहना गलत नहीं होगा कि पायलट भविष्य में सीएम बन सकते है। कहा जा रहा कि पायलट को अशोक गहलोत आलाकमान का सन्देश मिल गया है और आज वो दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात भी कर सकते है। 
अशोक गहलोत कांग्रेस के फैसले से नहीं है खुश 
बता दें, पायलट ने बीते दिनों राहुल गांधी से कोच्चि में मुलाकात की थी, जहां उन्हें ये साफ किया गया की अगर गहलोत अध्यक्ष बन गए तो सीएम वो ही बनेंगे।  इसके बाद आज पायलट अंतरिम अध्यक्ष से भी मुलाकात करने वाले है। एक रिपोर्ट की माने तो गहलोत इस बात से बिलकुल खुश नहीं हैं की उनके बाद आलाकमान पायलट को राजस्थान का सीएम बना दे, लेकिन वो इस मामले में कुछ बोल भी नहीं पा रहे है। 
हम आपको बता दें, बीते दिन गहलोत ने ऐलान किया था कि वो चुनाव लड़ेंगे लेकिन उन्होंने सीएम पद छोड़ने के सवाल पर चुप्पी साधी थी, जिसका मतलब साफ था कि वो सीएम पद नहीं छोड़ना चाहते है। वही, राहुल की ओर से ‘एक व्यक्ति एक पद’ का संकल्प याद दिलाए जाने के बाद उन्होंने भी मान लिया है कि अध्यक्ष बनते ही उन्हें सीएम पद छोड़ना होगा।  लेकिन, वो पायलट को सीएम बनाने के समर्थन में भी नहीं है, वो अपने किसी करीबी को नया सीएम बनाना चाहेंगे, जबकि खबरों की माने तो कांग्रेस पायलट को ही सीएम पद की जिम्मेदारी देगी। 
 
Advertisement
Next Article