Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कौन हैं सचिन यादव? जिन्होंने जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम का तोड़ा रिकार्ड

08:25 PM Sep 18, 2025 IST | Amit Kumar
Sachin Yadav overtakes Neeraj Chopra

Sachin Yadav overtakes Neeraj Chopra: जापान के टोक्यो में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 18 सितंबर को भारत के लिए एक निराशाजनक दिन रहा। जैवलिन थ्रो में भारत को अपने स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वो टॉप-6 में भी जगह नहीं बना पाए। वहीं दूसरी ओर, एक नया नाम उभरा – सचिन यादव, जिन्होंने सभी को चौंकाते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया और महज 40 सेंटीमीटर से मेडल चूक गए। सचिन 86.27 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे हैं। वह अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन ने 86.67 से सिर्फ 40 सेंटीमीटर से पीछे रहे, जिन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

Sachin Yadav overtakes Neeraj Chopra: कौन हैं सचिन यादव?

सचिन यादव उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से आते हैं। वो हाल ही में भारतीय एथलेटिक्स में तेजी से उभरते हुए सितारे बनकर सामने आए हैं। एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में उन्होंने 85.16 मीटर का थ्रो कर सिल्वर मेडल जीता। इससे पहले उन्होंने 73वीं इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर सभी का ध्यान खींचा था।

Advertisement
Sachin Yadav overtakes Neeraj Chopra

World Athletics Championships: क्रिकेट से शुरू हुआ सफर

शुरुआत में सचिन क्रिकेटर बनना चाहते थे। वो महेंद्र सिंह धोनी और जसप्रीत बुमराह को अपना आदर्श मानते थे और 19 साल की उम्र तक स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेते रहे। लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। सचिन के पड़ोसी और पहले कोच संदीप यादव ने एक दिन उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखा। उनका मानना था कि सचिन की लंबाई (6 फीट 5 इंच) उन्हें एक अच्छा जैवलिन थ्रोअर बना सकती है। इसके बाद उन्होंने सचिन को जैवलिन थ्रो की ट्रेनिंग देना शुरू की।

World Championship Final Highlights: तेजी से मिली सफलता

साल 2024 में बेंगलुरु में आयोजित 63वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 80.04 मीटर थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद फेडरेशन कप (83.86 मीटर) और देहरादून नेशनल गेम्स (84.39 मीटर) में भी उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Sachin Yadav overtakes Neeraj Chopra

Sachin Yadav: 90 मीटर का फाउल थ्रो जिसने सबको चौंकाया

देहरादून में प्रैक्टिस के दौरान सचिन ने एक थ्रो किया जो लगभग 90 मीटर तक गया, लेकिन फाउल हो गया क्योंकि वो थ्रो के बाद स्टेप आउट कर गए थे। इस थ्रो ने सभी को उनकी क्षमता का अंदाजा दे दिया। साल 2022 में उन्हें कोहनी की चोट के चलते सर्जरी करानी पड़ी और कुछ समय खेल से दूर रहना पड़ा। लेकिन वापसी करते ही उन्होंने 72.06 मीटर थ्रो कर यूपी स्टेट चैंपियनशिप जीत ली।

Sachin Yadav overtakes Neeraj Chopra

कोच नवल सिंह ने संवारा करियर

दिल्ली में कोच नवल सिंह की देखरेख में उन्होंने अपने खेल में सुधार किया। 2022 में 72 मीटर से शुरू करते हुए उन्होंने 2025 तक 85.16 मीटर तक की दूरी तय की। पूर्व कोच माइकल एमजी ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि सचिन एक दिन 90 मीटर तक थ्रो कर सकते हैं।

सिर्फ 4 साल में हासिल की ये ऊंचाई

सचिन यादव ने मात्र चार साल पहले जैवलिन थ्रो करना शुरू किया था। आज वो यूपी पुलिस में कार्यरत हैं और देश के लिए नई उम्मीद बनकर उभरे हैं। पाकिस्तान के अरशद नदीम जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ना उनकी काबिलियत को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: Boycott Drama के बाद भी UAE से Match खेलने पंहुचा Pakistan

 

Advertisement
Next Article