टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

राजस्थान : अवैध खनन के विरोध में आत्मदाह करने वाले साधु का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज

राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग इलाके में अवैध खनन के विरोध में आत्मदाह का प्रयास करने वाले साधु का निधन हो गया है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाजरत साधु विजय दास ने शुक्रवार देर रात दम तोड़ दिया।

10:50 AM Jul 23, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग इलाके में अवैध खनन के विरोध में आत्मदाह का प्रयास करने वाले साधु का निधन हो गया है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाजरत साधु विजय दास ने शुक्रवार देर रात दम तोड़ दिया।

राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग इलाके में अवैध खनन के विरोध में आत्मदाह का प्रयास करने वाले साधु का निधन हो गया है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाजरत साधु विजय दास ने शुक्रवार देर रात दम तोड़ दिया। घायल साधु को गुरुवार को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 
Advertisement
नयी दिल्ली में मौजूद पहाड़ी भरतपुर के उपखंड अधिकारी संजय गोयल ने साधु के निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि साधु विजय दास का शुक्रवार देर रात 2.30 बजे निधन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद विजय दास का पार्थिव शहर उत्तर प्रदेश के बरसाना ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

Rajasthan News : दलित व्यक्ति की हत्या के मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा

उल्लेखनीय है कि डीग क्षेत्र में खनन गतिविधियों को बंद करने की मांग को लेकर पसोपा में साधु-संतों का आंदोलन चल रहा था। इस आंदोलन के बीच बुधवार को साधु विजय दास ने आत्मदाह का प्रयास किया था। विजय दास को गंभीर हालत में इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था।
Advertisement
Next Article