टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

‘Sahitya Aaj Tak’ IAS अधिकारी Ashutosh Agnihotri ने बताया कैसे साहित्य से जुड़ा है उनका जीवन

05:25 PM Nov 27, 2023 IST | Rakesh Kumar

Sahitya Aaj Tak राजधानी दिल्ली में लगे साहित्य के सितारों का महाकुंभ, साहित्य आज तक 2023 में साहित्य से जुड़े विभिन्न साहित्यकार, कलाकार और कला प्रेमियों का जमावड़ा लगा हुआ है, जो कि दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रहा है। साहित्य से जुड़े विभिन्न कला के लोग यहां पर आकर कला की प्रदर्शनी कर रहे हैं।

Advertisement

HIGHLIGHTS

  • Ashutosh Agnihotri ने बताया कैसे साहित्य से जुड़ा है उनका जीवन  
  • साहित्य आज तक पर कविताओं की प्रदर्शनी 
  • IAS अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने साहित्य प्रेमियों के लिए कही बड़ी बातें  

साहित्य आज तक पर कविताओं की प्रदर्शनी 

Sahitya Aaj Tak इन सब के बीच IAS अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने साहित्य आज तक पर अपनी कविताओं की प्रदर्शनी की। मंच पर जब उनसे यह सवाल किया गया कि IAS अधिकारी रहते हुए एक कवि होना यह आश्चर्यजनक बात है, इसपर उन्होंने कहा कि यह हमें विरासत में मिली है। उन्होंने अपने बचपन के दिनों का जिक्र किया और कहा कि उनके पिता हिन्दी और अंग्रेजी साहित्य के अच्छे जानकार थे, इसके साथ ही वह एक टीचर भी थे, इस वजह से वह बचपन से ही इसे पढ़ा करते थे, इसके साथ ही वह प्रेमचंद की मानसरोवर का जिक्र उन्होंने प्रमुख्ता से किया। और उन्हें साहित्य में रुचि जगी, घीरे-धीरे पढ़ाई के साथ साथ वह लिखना शुरू किए और कई कविताएं और कहानियां लिखीं।

IAS अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने साहित्य प्रेमियों के लिए कही ये बातें 

इसके अलावा उन्होंने शुरुआत के लोगों के लिए बताया कि अगर आप साहित्य में शुरुआती पड़ाव पर हैं और साहित्य को लिखना सुनना और पढ़ना पसंद करते हैं तो आपके मन के अंदर जो भी विचार आते हैं उसे लिखे और इसे निरंतर रहने दे धीरे-धीरे आप अपनी लेखनी और भाषा पर पकड़ बनाएंगे और यह बेहतर होता चला जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article