W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पार्टी में शिल्पा शेट्टी ने दोस्तों के साथ तोड़ी प्लेटें , सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब सुनाई खरी - खोटी !

हाल ही में शिल्पा ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ये वियो आते ही वायरल हुआ और शिल्पा अब ट्रोलर्स के निशाने पर है।

12:04 PM Sep 18, 2019 IST | Ujjwal Jain

हाल ही में शिल्पा ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ये वियो आते ही वायरल हुआ और शिल्पा अब ट्रोलर्स के निशाने पर है।

पार्टी में शिल्पा शेट्टी ने दोस्तों के साथ तोड़ी प्लेटें   सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब सुनाई खरी   खोटी
Advertisement
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आये दिन अपनी अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती है।  हाल ही में शिल्पा ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ये वियो आते ही वायरल हुआ और शिल्पा अब ट्रोलर्स के निशाने पर है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने योगा वीडियोस को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती है और इस बार उन्होंने पार्टी करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा शेट्टी एक रेस्टॉरेंट में पार्टी का मजा लेती दिखाई दे रही है।
इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी के साथ कई और लोग भी है, जो नाचते हुए दिखाई दे रहे है। साथ ही इस वीडियो में देखा जा सकता है डांस के साथ साथ लोग खाने की प्लेट्स को भी तोड़ रहे है।
रेस्टॉरेंट के फर्श पर काफी सारी टूटी प्लेटें पड़ी है और डांस के साथ साथ लोग लगातार फर्श पर प्लेटें फेंक कर तोड़ रहे है। साथ ही वीडियो में शिल्पा भी प्लेटें तोड़ते हुए दिखाई दे रही है।
शिल्पा ने अपने वीडियो कैप्शन में लिखा है – प्लेटें तोड़ो और धोने से बचाओ। प्लेट तोडना और साथ में डांस करना , बहुत मजेदार कांसेप्ट है। बहुत एन्जॉय किया। वीडियो तो सोशल मीडिया अपर आते ही वायरल हो गया पर फैंस को शिल्पा का ये कांसेप्ट बिलकुल पसंद नहीं आया।
यूजर्स ने इसे पैसे की बर्बादी बताते हुए कहा की अगर उनके पास इस बर्बादी के लिए पैसे है तो ये भी सोचना चाहिए कि बहुत से  लोगों के पास एक प्लेट खरीदने के पैसे नहीं होते।
कई यूजर्स ने शिल्पा को चेतावनी देते हुए कहा , उन्होंने फैंस के दिलों में अपने लिए रेस्पेक्ट बनायीं है और इस तरह की फ़िज़ूल चीजें उन्हें नहीं करनी चाहिए। आपको बात दें शिल्पा इन दिनों दुबई में अपनी फॅमिली के साथ छुट्टियां बिता रही है।
देखिये वायरल वीडियो 


अब देखिये इस वीडियो पर यूजर्स का रिएक्शन 

1.


2.


3.


4.


5.


6.


7.


8.


9.


10.

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो शिल्पा जल्द सब्बीर खान की फिल्म निकम्मा से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही है।

बिग बॉस का सीजन 13 में बतौर कंटेस्टेंट भाग लेगा ये मशहूर यूट्यूब स्टार, मिलेगा कंट्रोवर्सी का डबल डोज

Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×