टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

संन्यास के फैसले पर साक्षी ने महेन्द्र सिंह धोनी के लिए शेयर किया बेहद भावुक पोस्ट

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले महेन्द्र सिंह धोनी को भावनाओं पर काबू रखने के लिए जाना जाता है और उनकी पत्नी साक्षी को लगता है अपने जुनून को छोड़ने के लिए उन्होंने अपनी आंसुओं पर काबू पाया होगा।

10:34 PM Aug 16, 2020 IST | Ujjwal Jain

साक्षी ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर धोनी की तस्वीर के साथ एक पोस्ट साझा कर उनके शानदार करियर के लिए बधाई दी। साक्षी ने लिखा, ‘‘आपने जो हासिल किया है, उस पर आपको गर्व होना चाहिए। खेल को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए बधाई। मुझे आपकी उपलब्धियों और व्यक्तित्व पर गर्व है।’’ 

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे यकीन है कि आपने अपने जुनून को अलविदा कहने के लिए उन आंसुओं पर काबू किया होगा। आपके भविष्य के लिए स्वास्थ्य, खुशी और शानदार चीजों की कामना करती हूं।’’ 
धोनी को शानदार नेतृत्व क्षमता और भावनाओं पर काबू रखने के लिए ‘कैप्टन कूल’ का तमगा दिया गया है। साक्षी ने अमेरिकी कवि माया एंजेलो के उद्धरण के साथ अपनी पोस्ट को समाप्त किया, ‘‘लोग आपके द्वारा कही गई बातों को भूल जाएंगे, लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों को भूल जाएंगे, लेकिन लोग यह कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा महसूस कराया।’’  

पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के निधन पर क्रिकेट जगत ने शोक जताया

Advertisement
Next Article