For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सलीम मर्चेंट जल्द रिलीज़ करेंगे सिद्धू मूसेवाला का नया गाना Jaandi Vaar, गाने में दिखेगी सिद्धू की सोच

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ है। सिद्धू मूसेवाला अब हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी आवाज़ आप अब भी सुन सकते है। उनके पुराने गाने तो है ही, लेकिन अब उनका एक नया गाना रिलीज़ होने वाला है।

01:06 PM Aug 26, 2022 IST | Desk Team

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ है। सिद्धू मूसेवाला अब हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी आवाज़ आप अब भी सुन सकते है। उनके पुराने गाने तो है ही, लेकिन अब उनका एक नया गाना रिलीज़ होने वाला है।

सलीम मर्चेंट जल्द रिलीज़ करेंगे सिद्धू मूसेवाला का नया गाना jaandi vaar  गाने में दिखेगी सिद्धू की सोच
दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ है। सिद्धू मूसेवाला अब हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी आवाज़ आप अब भी सुन सकते है। उनके पुराने गाने तो है ही, लेकिन अब उनका एक नया गाना रिलीज़ होने वाला है। आपको बता दे अपनी मौत से पहले सिद्धू कई गाने रिकॉर्ड कर चुके थे, जिन्हे अभी तक रिलीज़ नहीं किया गया है। एक- एक कर उनके उन रेकॉर्डेड गानो को अब रिलीज़ किया जा रहा है।
Advertisement
Advertisement
अब सलीम मर्चेंट ने सोशल मीडिया पर ये अपडेट दिया है कि वो सिद्धू मूसेवाला का नया गाना अगले महीने रिलीज करेंगे। सलीम ने अपनी पोस्ट में ये भी कहा है कि इस गाने को रिलीज करने पर जो भी रेवेन्यू होगा उसका एक हिस्सा सिंगर के पेरेंट्स को दिया जायेगा।
इंस्टाग्राम पर सलीम मर्चेंट ने अपने एक वीडियो के जरिए बताया कि उन्हें जब सिद्धू के बारे में पता चला कि कितने अच्छे गायक हैं और अपने लोगों के प्रति उनकी सोच कितनी नेक है तभी उन्होंने उनके गाने को कंपोज करने का फैसला लिया। सलीम ने इस वीडियो में कहा,’ ये गाना उन्होने सिद्धू मूसेवाला और अफसाना खान के साथ मिलकर तैयार किया था लेकिन अब ये गाना हम सिद्धू को ट्रिब्यूट के तौर पर रिलीज करने जा रहे हैं। ये गाना 2 सितंबर को रिलीज होने जा रहा है।’

सलीम ने बताया कि ‘अक्सर लोग उन्हें पूछते थे कि जो गाना आपने पिछले साल सिद्धू मूसेवाला के साथ तैयार किया था वह कब रिलीज होने जा रहा है। सलीम ने कहा कि अब वो समय आ गया है। ये गाना जल्द ही उनके फैन्स के बीच होगा। इस गाने में आपको सिद्धू मूसेवाला की सोच की झलक देखने को मिलेगी।’

सलीम मर्चेंट के इस वीडियो को देखकर सिद्धू के फैन्स के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। फैन्स सलीम के इस कदम के लिए उनका शुक्रिया अदा कर रहे हैं। बता दें, सलीम ने अपने वीडियो में ये भी कहा कि से गाना बहुत ही शानदार इमोशनल नंबर है, इसे सिद्धू ने बहुत ही गहराई से गाया है, ये उनके फैन्स को जरूर पसंद आएगा।

Advertisement
Author Image

Advertisement
×