For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सैम पित्रोदा और 'इनहेरिटेंस टैक्स' को गूगल पर खूब किया जा रहा सर्च

07:05 PM Apr 25, 2024 IST | Shubham Kumar
सैम पित्रोदा और  इनहेरिटेंस टैक्स  को गूगल पर खूब किया जा रहा सर्च

Sam Pitroda: इनहेरिटेंस टैक्स जिसे 'विरासत कर' भी कहा जाता है इसे अचानक से गूगल पर खूब सर्च किया जा रहा है। भारत में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस के खेमे से एक ऐसा शिगूफा निकला है जिससे उसका बच निकलना उसके लिए काफी मुश्किल होता जा रहा है।

Highlights:

  • सैम पित्रोदा के इनहेरिटेंस टैक्स का बयान इंटरनेट पर जमकर किया जा रहा सर्च
  • वर्तमान में सैम पित्रोदा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष हैं
  • दुनिया भर में इनहेरिटेंस टैक्स को लेकर 25 लाख से ज्यादा बार सर्च किया गया है

 

दरअसल, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष और राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा का इनहेरिटेंस टैक्स यानी विरासत कर को लेकर दिए गए बयान को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है।

कांग्रेस ने बयान से बनाई दुरी

एक तरफ जहां सैम पित्रोदा के 'विरासत कर' वाले बयान से कांग्रेस ने खुद को अलग कर लिया है और इसे उनका निजी बयान बताया है। वहीं, भाजपा नेताओं ने सैम पित्रोदा के बयान को लेकर कांग्रेस नेता पर जमकर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा के बयान पर जवाब दिया है।

प्रधानमंत्री के टिप्पणी के बाद चर्चा में आया 'इनहेरिटेंस टैक्स'

प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दिए गए बयान के बयान के बाद गूगल पर इनहेरिटेंस टैक्स और सैम पित्रोदा को काफी बार सर्च किया गया है। इसके चर्चा की तेज खोज बिन का पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि गूगल सर्च पर इनहेरिटेंस टैक्स और सैम पित्रोदा को लेकर लोगों की रूचि लगातार बढ़ती दिख रही है। दरअसल, दुनिया भर में 25 अप्रैल को इनहेरिटेंस टैक्स को गूगल पर पिछले 20 वर्षों में सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया है। यह सर्च अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर है। जबकि, कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा को गूगल पर पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया है।

पित्रोदा ने इनहेरिटेंस टैक्स को लेकर भारत में जताई थी संभावना

बता दें कि हाल ही में सैम पित्रोदा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि अमेरिका में 55 फीसदी विरासत कर लगता है। सरकार किसी की मृत्यु के बाद उसकी संपत्ति का 55 फीसदी हिस्सा ले लेती है। उन्होंने कहा कि संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए। अगर किसी व्यक्ति के पास 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है तो उसके मरने के बाद 45 फीसदी संपत्ति उसके बच्चों को और 55 फीसदी संपत्ति सरकार की हो जाती है। इनहेरिटेंस टैक्स की पैरवी करते हुए पित्रोदा ने कहा कि भारत में ऐसा कानून नहीं है। ऐसे मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए और वे ऐसी नीतियों की बात कर रहे हैं, जो लोगों के हित में हो ना कि सिर्फ अमीरों के हित में।

'कांग्रेस पार्टी के खतरनाक इरादे खुलकर सामने आ रहे'- पीएम मोदी

सैम पित्रोदा के इस बयान पर प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा में चुनावी रैली में जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के खतरनाक इरादे एक के बाद एक खुलकर सामने आ रहे हैं। शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार, जो उनके पिता के भी सलाहकार रहे हैं, उन्होंने कुछ समय पहले कहा था कि मिडिल क्लास पर और ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए। अब ये लोग इससे भी एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। अब कांग्रेस का कहना है कि वो इनहेरिटेंस टैक्स लगाएगी, माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी, बल्कि कांग्रेस सरकार का पंजा उसे भी आपसे छीन लेगा। यानि कांग्रेस का मंत्र है- कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shubham Kumar

View all posts

Advertisement
×