For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं सरगुन मेहता, एक्ट्रेस ने दिया ये बड़ा बयान

छोटे परदे की जानी मानी हस्ती सरगुन मेहता एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गयी हैं।दरअसल अक्षय कुमार की डिज्नी प्लस हॉटस्टार थ्रिलर ‘कटपुतली’ के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए सरगुन मेहता पूरी तरह से तैयार हैं।

11:02 AM Aug 31, 2022 IST | Desk Team

छोटे परदे की जानी मानी हस्ती सरगुन मेहता एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गयी हैं।दरअसल अक्षय कुमार की डिज्नी प्लस हॉटस्टार थ्रिलर ‘कटपुतली’ के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए सरगुन मेहता पूरी तरह से तैयार हैं।

अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं सरगुन मेहता  एक्ट्रेस ने दिया ये बड़ा बयान
छोटे परदे की जानी मानी हस्ती सरगुन मेहता एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गयी हैं। ये हम सभी जानते हैं की इंडस्ट्री में सरगुन ने अपने मेहनत और अपनी लगन से अपनी पहचान बनाई हैं। पंजाबी इंडस्ट्री में सरगुन ने कई फ़िल्में की हैं, जिससे एक्ट्रेस को खूब लोकप्रियता भी हासिल हुई हैं।  लेकिन इन सब के बीच अब उड़ती-उड़ती खबरे ये सामने आ रही हैं की सरगुन मेहता जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।लेकिन जिस एक्टर के साथ करने जा रही हैं उनका नाम सुनकर तो आप भी हैरान हो जाएंगे।
Advertisement
दरअसल अक्षय कुमार की डिज्नी प्लस हॉटस्टार थ्रिलर ‘कटपुतली’ के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए सरगुन मेहता पूरी तरह से तैयार हैं।  वही सरगुन ने अक्षय कुमार के साथ काम का एक्सपीरियंस भी साझा किया। जहां एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार की प्रशंसा की और कहा कि वह एक बेहद ही अच्छे सह-कलाकार हैं।  साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया की, “वह अपने सह-कलाकारों को इतना सहज महसूस कराते हैं और आप जानते हैं कि अक्षय कुमार के साथ काम करना बहुत आसान है।
Akshay Kumar: I am to blame for my films not working | MorungExpress |  morungexpress.com
Advertisement
वही एक बार जब आप सेट पर होते हैं, तो ऐसा नहीं लगता कि हे भगवान यह अक्षय कुमार हैं, वह आपको किसी अन्य सह-अभिनेता की तरह महसूस कराते हैं।  वह बेहद खुस मिज़ाज है, वह जानते हैं कि क्या कहना है और दूसरे व्यक्ति को डराना नहीं है और वह आपको जितना चाहें उतना सुधार करने या कुछ अलग करने के लिए स्वतंत्र हाथ देते हैं। वह सुनिश्चित करते हैं कि हम सभी एक साथ डिनर करें, पूरी कास्ट ताकि एक अच्छा बंधन बना रहे.”
Akshay Kumar & Sargun Mehta begin shooting for Cindrella, check pics inside!
वही खुद फिल्म के लीड एक्टर अक्षय ने कुछ दिन पहले ट्रेलर शेयर किया था और लिखा था, ‘3 मर्डर, 1 सिटी, एक पुलिस वाला और एक सीरियल किलर आजाद.’ बता दें कि ‘कटपुतली’ 2 सितंबर को रिलीज होगी डिज्नी+हॉटस्टार पर ट्रीम होगी।
वही अक्षय कुमार की परदे पर लम्बे समय से कोई भी फिल्म कुछ अच्छा परफॉरमेंस नहीं दिखा पाई हैं। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं की अक्षय की ये मूवी दर्शकों के दिलों में राज कर पाएगी या नहीं।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×