Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Sarson Ka Saag Recipe: घर पर ऐसे बनाएं पंजाबी स्टाइल सरसों का साग, सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे

05:03 PM Nov 07, 2025 IST | Bhawana Rawat

Sarson Ka Saag Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही घरों में साग बनना शुरू हो जाता है। लेकिन ठंड शुरू होते ही पंजाबी घरों में जिस डिश की खुशबू सबसे पहले फैलती है, वो है सरसों का साग। सरसों का साग और मक्के की रोटी भले ही पंजाबी ट्रेडिशनल डिश हो, लेकिन देश भर में इस कॉम्बो को खूब पसंद किया जाता है। मक्खन की खुशबू, भुने हुए मसालों का तड़का और मक्के की रोटी के साथ इसका मेल लाजवाब है। अगर आप भी इस बार घर पर ढाबा-जैसा पंजाबी स्वाद चाहते हैं, तो ये रही असली देसी रेसिपी।

Sarson Ka Saag Recipe: ऐसे बनाएं सरसों का साग

Advertisement
ऐसे बनाएं सरसों का साग (Image- Social Media)

सामग्री

विधि

ऐसे बनाएं सरसों का साग (Image- Social Media)
  1. सरसो का साग बनाने के लिए, सबसे पहले तीनों साग को अच्छे से धो लें।
  2. प्रेशर कुकर में तीनों साग को डालकर, उसमें थोड़ा नमक और पानी डालें। इसके बाद इसे आधे घंटे तक धीमी आंच पर पकाएं।
  3. अब साग का सारा पानी निचोड़कर अलग रख दें।
  4. साग को कुकर में अच्छे से मैश कर लें और इसमें थोड़ा सा मक्के का आटा डालकर मिलाएं।
  5. इसके बाद कुकर में साग का पानी और उसके साथ नार्मल पानी डालें, इसे धीमी आंच पर पकाएं।
  6. साग में हरी मिर्च और अदरक डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं।
  7. अब इसके लिए तड़का तैयार करें, इसके लिए एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें प्याज, अदरक, लहसुन, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर भूनें।
  8. जब प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाएं, तब इस तड़के को साग में डालकर मिक्स कर दें।
  9. बनकर तैयार है पंजाबी स्टाइल सरसों का साग। इसे आप मक्के की रोटी के साथ गरमा-गरम परोस सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Methi Muthiya Recipe: नाश्ते में चाय के साथ ट्राई करें ये मेथी वाला गुजराती स्नैक्स, जो करेगा दिल खुश और पेट फुल

Advertisement
Next Article