सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह 23 को
कांग्रेस केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ और संविधान बचाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर सोमवार को सत्याग्रह करेगी।
05:45 PM Dec 21, 2019 IST | Shera Rajput
Advertisement
कांग्रेस केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ और संविधान बचाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर सोमवार को सत्याग्रह करेगी।
Advertisement
Advertisement
कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने शनिवार को यहां बताया कि सत्याग्रह अपराह्न तीन बजे से शुरू होगा और रात आठ बजे तक चलेगा। सत्याग्रह में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई बड़ नेता शामिल होंगे।
Advertisement
उन्होंने कहा कि यह सत्याग्रह केंद, सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ तथा बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को बचाने के लिए किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के हाल के फैसले के विरुद्ध पूरे देश मे गुस्सा है और लोग संविधान में उनको दिए गए अधिकारों की रक्षा की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उसके फैसले का विरोध कर रहे लोगों का कानून-व्यवस्था बनाये रखने के नाम पर दमन कर रही है। इससे स्थिति और खराब हो रही है।
श्री वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस बापू के बताए शांति और अहिंसा के रास्ते पर चलकर लोगों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करेगी।

Join Channel