For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Satyapal Malik Death: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में ली आखिरी सांस

01:34 PM Aug 05, 2025 IST | Neha Singh
satyapal malik death  पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन  दिल्ली के rml अस्पताल में ली आखिरी सांस
Satyapal Malik Death

Satyapal Malik Death: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया है। सत्यपाल मलिक लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रस्त चल रहे थे। आज मंगलवाल को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 79 वर्ष की उम्र में सत्यपाल मलिक ने आखिरी सांस ली।  सत्यापाल मलिक जम्मू-कश्मीर,गोवा, बिहार  और मेघालय के राज्यपाल रह चुके हैं। उनके निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है।

एक्स पर दी गई जानकारी

सत्यपाल मलिक के निधन की जानकारी उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर दी गई। सत्यपाल मलिक बिहार के राज्यपाल भी थे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सत्यपाल मलिक को किडनी की समस्या थी। इससे पहले भी कई बार उनके निधन की झूठी खबरें फैली थी, जिसकों उसके एक्स अकाउंट द्वारा खारिज किया गया था। आज एक्स पर उनके निधन की जानकारी भी दी गई।

Satyapal Malik Death
Satyapal Malik Death

उनके कार्यकाल में निरस्त हुआ अनुच्छेद 370

सत्यपाल मलिक अगस्त 2018 से अक्टूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के अंतिम राज्यपाल थे। उनके कार्यकाल के दौरान ही 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया गया था और जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों - जम्मू-कश्मीर और लद्दाख - में विभाजित कर दिया गया था। आज इस फैसले की छठी वर्षगांठ है और इसी दिन सत्यपाल मलिक ने अंतिम सांस ली।

Satyapal Malik Death
Satyapal Malik Death

ये भी पढ़ें- Bihar Cabinet Decision: बिहार के शारीरिक शिक्षकों की सैलरी डबल, 36 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×