ये भारतीय क्रिकेटर ऐसे कर रहा है जरूरतमंदों की मदद, कुत्तों को भी खिलाया खाना, देखें वीडियो
खेल हस्तियों ने कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में बड़े स्तर पर सरकार और अन्य प्रशासन को डोनेशन देकर आर्थिक सहयता की है। जिससे देश की सरकारें कोरोना वायरस के खिलाफ
02:38 PM Apr 09, 2020 IST | Desk Team
खेल हस्तियों ने कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में बड़े स्तर पर सरकार और अन्य प्रशासन को डोनेशन देकर आर्थिक सहयता की है। जिससे देश की सरकारें कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग में मुकाबला कर पाएं। फिलहाल 21 दिनों का लॉकडाउन पूरे देश में लगा हुआ है। ऐसे में आम से लेकर मशहूर हस्तियां गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।
इस मुश्किल घड़ी में सौराष्ट्र के क्रिकेटर शेल्डन जैक्सन भी जरूरतमंदों की मदद और कुत्तों को खाना खिलाने की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पर फैंस जैक्सन की इस पहल की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें सलाम भी। कोरोना वायरस का सितम भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या भारत में 5734 हो चुकी है। कोरोना के नए मामले भारत में गुरुवार सुबह 540 आये हैं। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 महामारी से देश में अब तक 17 लोगों की जान ले ली है। जिसके बाद 166 लोगों की मौत इससे भारत में हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल कोरोना वायरस के 5734 मामले हैं जिसमें से एक्टिव मामले 5095 हैं। हालांकि इस महामारी से अब तक देश में 473 लोग स्वस्थ हो गए हैं। सोशल मीडिया पर शेल्डन जैक्सन ने कुछ वीडियो पोस्ट की हैं जिसमें गरीबों को वह खाना खिलाते दिखाई देते हैं। वीडियो को पहले उन्होंने कैप्शन दिया, दुनिया के जख्म भरिये और जरूरतमंदों को भोजन कराइये। जो भी आप अच्छा करते हैं उस पर गर्व करिए।
Advertisement
एक और वीडियो 33 वर्षीय शेल्डन जैक्सन ने पोस्ट किया उसमें वह खाना सड़क पर कुत्तों को खिलाते दिखाई दे रहे हैं।शेल्डन के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। सौराष्ट्र के लिए उन्होंने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 2019-20 रणजी ट्रॉफी सीजन में वह शीर्ष स्कोरर रहे थे। उन्होंने इस दौरान 809 सबसे ज्यादा रन बनाये थे।
Advertisement