Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज से कई राज्यों में स्कूली छात्रों की मौज, जानें कब खुलेंगे स्कूल

12:13 PM Oct 13, 2025 IST | Shivangi Shandilya
School Holiday Today

School Holiday Today: अक्टूबर एक ऐसा महीना है जब बच्चों को स्कूल से बहुत छुट्टी मिलती है। यह महीना एक के बाद एक त्योहारों से भरा होता है, जिससे यह बच्चों के लिए खुशियों का महीना बन जाता है। उन्हें स्कूल से कई दिन की छुट्टी मिलती है। इस बीच, कई राज्यों में आज, 13 अक्टूबर, 2025 से मध्यावधि अवकाश शुरू हो गए हैं। तो आइए जानें कि इस सोमवार से किन राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां शुरू हो रही हैं।

School Holiday on October 13: आज से स्कूलों की छुट्टियां शुरू

Advertisement
School Holiday Today (credit-sm)

आज से राजस्थान समेत अन्य राज्यों में स्कूली बच्चों की मौज है। राजस्थान में मध्यावधि अवकाश 13 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक रहेगा। वहीं अवकाश के बाद स्कूल 25 अक्टूबर (शनिवार) को पुन: खुलेंगे। राजस्थान में दिवाली पर भी सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टी का ऐलान हो गया है। दिवाली अवकाश 20 अक्टूबर को रहेगा। 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को भाई दूज का अवकाश रहेगा।

School Holiday: इन राज्यों में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

School Holiday (credit-sm)

 

राज्यबंद रहने की तारीखेंकुल छुट्टियों की संख्या/अवधि
राजस्थान13 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 202512 दिन
छत्तीसगढ़20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 20256 दिन (26 अक्टूबर रविवार अवकाश)
बिहार20 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 202510 दिन
मध्य प्रदेश18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 20256 दिन
हरियाणा17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 20257 दिन (कुछ स्कूल 19 से 23 अक्टूबर तक बंद)

अक्टूबर 2025 में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?

School Holiday (credit-sm)
तारीखदिनछुट्टी / कारणस्कूल बंद रहेंगे?
12 अक्टूबररविवारसप्ताहांतहाँ
18 अक्टूबरशनिवारधनतेरसहाँ
19 अक्टूबररविवारसप्ताहांतहाँ
20 अक्टूबरसोमवारनरक चतुर्दशीहाँ
21 अक्टूबरमंगलवारदीवालीहाँ
22 अक्टूबरबुधवारगोवर्धन पूजाहाँ
23 अक्टूबरगुरुवारभैया दूज / छत्रपति शिवाजी जयंतीहाँ
25 अक्टूबरशनिवारचौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)हाँ
26 अक्टूबररविवारसप्ताहांतहाँ
27 अक्टूबरसोमवारछठ पूजाहाँ
28 अक्टूबरमंगलवारछठ पूजा (यूपी, बिहार)हाँ

ALSO READ:बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार को झटका, IRCTC घोटाले में कोर्ट ने तय किए आरोप

 

Advertisement
Next Article