Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

वैज्ञानिकों को मिला गुफा के अंदर 40 हजार साल पुराना कंगन, चमक देख रह गए हैरान

दुनिया में कई अद्भुत चीजें आज भी वैज्ञानिक खोजते रहते हैं और सबसे खास बात उन्हें वह मिलती भी हैं। इसी बीच वैज्ञानिकों को साइबेरिया में एक अद्भुत चीज मिली है।

11:02 AM Oct 04, 2019 IST | Desk Team

दुनिया में कई अद्भुत चीजें आज भी वैज्ञानिक खोजते रहते हैं और सबसे खास बात उन्हें वह मिलती भी हैं। इसी बीच वैज्ञानिकों को साइबेरिया में एक अद्भुत चीज मिली है।

दुनिया में कई अद्भुत चीजें आज भी वैज्ञानिक खोजते रहते हैं और सबसे खास बात उन्हें वह मिलती भी हैं। इसी बीच वैज्ञानिकों को साइबेरिया में एक अद्भुत चीज मिली है। एक कंगन वैज्ञानिकों को मिला है जो प्राचीन काल का है। ऐसा कहा जा रहा है कि 40 हजार साल यह कंगना पुराना है। 
Advertisement
वैज्ञानिकों ने कहा है कि जितने भी गहनों की खोज की गई है उसमें सबसे पुराना यही कंगन है। इस कंगन को देखकर वैज्ञानिक भी हैरान रह गए हैं। साइवेरिया की डेनिसोवा गुफा में वैज्ञानिकों को यह कंगन मिला है। हालांकि इसी गुफा में 1 लाख 25 हजार साल पहले मैमथ नाम का एक जानवर की हड्डियां मिली थीं। लोगों के नाम पर इस गुफा का नाम डेनिसोवन रखा हुआ है।
 प्राचीन समय में मानव की एक रहस्मयी प्रजाति थी जिसका नाम डेनिसोवन था। उसकी के नाम पर गुफा का नाम रखा गया है। मानव की यह प्रजाति होमो सैपियन्स और निएंडस्‍थल प्रजाति से बिल्कुल ही अलग थी। 
कई मायनों में अद्वितीय डेनिसोवन्स को माना जाता है। क्योंकि यह बाकी मानवीय पूर्वजों से करीब 10 लाख साल पहले ही अलग हो गए थे। बता दें कि डेनिसोवन महिला की उंगली की हड्डी और दांत हाल ही में वैज्ञानिकों को मिले थे। निएंडस्‍थल या आधुनिक मनुष्यों का कोई भी रूप इनमें नहीं मिला था और इस बात की पुष्टि हो गई थी कि यह मानव की अलग प्रजाति थे। 
बता दें कि डेनिसोवन्स एक अवधि के लिए हजारों साल बाद और विलुप्त होने से पहले वह निएंडस्‍थल और आधुनिक लोगों के साथ में रहे थे। इस बात की पुष्टि अवशेषों से ही वैज्ञानिकों को हुई है। वैज्ञानिकों को उनके कंकाल के अवशेषों से यह भी पता लगा कि आधुनिक मनुष्यों की तुलना में डेनिसोवन्स बहुत मजबूत और शक्तिशाली थे। 
वैज्ञानिकों को जो हाल ही में कंगन मिला है उसमें यह पता लगा है कि 30 हजार साल पहले की तकनीक से इसे बनाया गया है। इससे पहले वैज्ञानिक यह मानते थे कि नवपाषण काल में जो मानव जाति थी ऐसे कौशल उनके अंदर थे। यह मानव जाति 10 हजार पहले ईसा पूर्व में हुआ करती थी। 
वैज्ञानिकों को यह पता लगा है कि क्लोराइट नाम के एक पत्‍थर से इस कंगन को बनाया गया है। यह पत्‍थर बहुत ही नाजुक होता है। इतना ही नहीं वैज्ञानिक यह भी मानते हें कि किसी खास व्यक्ति या खास अवसरों पर ही इन कंगन को पहना जाता था। वैज्ञानिक ऐसा मान रहे हैं कि यह कंगन शायद डेनिसोवन की राजकुमारी का हो सकता है। 
इस कंगन की चमक अभी भी बहुत अच्छी है जिसे देखकर वैज्ञानिक चौंक गए हैं। इस कंगन पर जैसे ही तेज धूप पड़ती है तो यह चमकने लगता है जबकि रात में जब आग की रोशनी में यह कंगन होता है तो इसमें से हरे रंग की रोशनी निकलती है। इसके साथ ही एक अंगूठी वैज्ञानिकों को मिली है जो संगमरमर से बनी हुई है। लेकिन इस अंगूठी के बारे में वैज्ञानिकों ने कुछ भी नहीं बताया है। 
Advertisement
Next Article