W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिग्विजय का मोदी और शाह पर वार, बोले- अर्थव्यवस्था और रोजगार में कमी से नहीं होती परेशानी

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, मध्य प्रदेश में भाजपा की हॉर्स ट्रेडिंग खुल कर सामने आ गयी है, लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं हुए।

07:43 AM Mar 05, 2020 IST | Desk Team

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, मध्य प्रदेश में भाजपा की हॉर्स ट्रेडिंग खुल कर सामने आ गयी है, लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं हुए।

दिग्विजय का मोदी और शाह पर वार  बोले  अर्थव्यवस्था और रोजगार में कमी से नहीं होती परेशानी
Advertisement
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में भाजपा पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि भाजपा की विधायकों के खरीद-फरोख्त के मंसूबे पूरे नहीं हुए। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के सभी विधायकों को धन्यवाद किया। कांग्रेस ने भाजपा पर कांग्रेस, बसपा और सपा के कुल 10 विधायकों की खरीद-फरोख्त की साजिश का आरेाप लगाया। वहीं छह विधायकों के भोपाल वापस लौटने के साथ ही चार और विधायकों की वापसी की संभावना कांग्रेस को है।
Advertisement

इस बीच दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, “मध्य प्रदेश में भाजपा की हॉर्स ट्रेडिंग खुल कर सामने आ गयी है, लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं हुए। सभी विधायकों को आभार। भाजपा में इस हॉर्स ट्रेडिंग के लिये शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा, संजय पाठक, विश्वास सारंग और भूपेन्द्र सिंह जिम्मेदार हैं। मोदी-शाह जी काला धन आप की पार्टी में ही है,आप विदेशों में कहां ढूंढते हो।” उन्होनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा, “मोदी-शाह जी, महात्मा गांधी जी के अनुयायी मार्टिन लूथर किंग जैसे लोगों से कुछ सीखो।”

अपने एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि “जहां अर्थव्यवस्था, रोजगार और हमारे रुपये के मूल्य में गिरावट होती है वहां मोदी और शाह परेशान नहीं होते हैं वे उस समय विधिवत रूप से चुने गए कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने और भारत के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने के लिए करोड़ों का काला धन खर्च करने में व्यस्त होते हैं। जो पूरी तरह से शर्मनाक है।”

पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर आई गिरावट, जानिए आज का भाव

बता दें सोमवार को दिल्ली में दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि बीजेपी विधायकों की खरीद फरोख्त का प्रयास कर रही है। कांग्रेस विधायकों को 25 -25 करोड़ रुपए देने की पेशकश की जा रही है। साथ ही उन्होंने बीजेपी से ऐसा नहीं करने की नसीहत देते हुए कहा था कि कांग्रेस विधायक बिकाऊ नहीं हैं और बीजेपी को पूरे पांच साल तक सत्ता में रहना होगा।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×