W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज से दी गई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, ऑटोमेटिक SMS के ज़रिए लोगों को दी जानकारी

भारत में शनिवार यानी आज उन लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा रही है जिनका 28 दिन पहले यानी 16 जनवरी को टीकाकरण किया गया था।

02:08 PM Feb 13, 2021 IST | Ujjwal Jain

भारत में शनिवार यानी आज उन लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा रही है जिनका 28 दिन पहले यानी 16 जनवरी को टीकाकरण किया गया था।

आज से दी गई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज  ऑटोमेटिक sms के ज़रिए लोगों को दी जानकारी
भारत में शनिवार यानी आज उन लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा रही है जिनका 28 दिन पहले यानी 16 जनवरी को टीकाकरण किया गया था। ऑटोमेटिक एसएमएस मैसेज भेजने के साथ-साथ डायरेक्ट फोन कॉल का इस्तेमाल करके लोगों को इस बारे में जानकारी दी। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक 77,66,319 लोगों को करोना वैक्‍सीन की पहली डोज दी गई है। 
इनमें 58.65 लाख स्वास्थ्यकर्मी और 19 लाख फ्रंट लाइन वर्कर्स है। कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक आज उन लोगों को दी जा रही है जिन्होंने 16 जनवरी को राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के पहले दिन टीका लगवाया था, अब 28 दिन पूरे हो चुके है। ऐसे में आज से वैक्‍सीन की दूसरी डोज देने का काम शुरू हो चूका है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वैक्‍सीन टीकाकरण के पहले चरण में शुक्रवार को गुजरात, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, झारखंड तथा ओडिशा, उत्तर प्रदेश समेत दस राज्यों में कुल 2,61,309 लोगों को टीका लगाया गया। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि टीकाकरण के दुष्‍प्रभाव के 33 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 21 स्‍वस्‍थ होकर घर जा चुके है।
भारत ने 16 जनवरी से अब तक पहली डोज के साथ 7.8 मिलियन लोगों का टीकाकरण किया है। यह किसी भी देश में सबसे अधिक दी गई डोज है।  भारत को सबसे ज्यादा बड़े लक्ष्य में से एक का सामना करना पड़ा है। दरअसल इसने जुलाई के अंत तक की कुल समय सीमा 300 मिलियन तक निर्धारित की है। जिनके तीन प्राथमिकता समूह बनाए गए है।  स्वास्थ्य कार्यकर्ता, फ्रंटलाइन स्टाफ और 50 वर्ष से अधिक आयु के लोग। इसी आधार परो लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×