देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Second Phase Voting: 12 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग जारी है। कई जगह EVM में खराबी की शिकायत सामने आई है। इस दौरान पूर्णिया के बूथ नंबर 263 में ईवीएम खराब है। EVM में खराबी होने के चलते कई जगह मतदान शुरू नहीं हुआ है।
Highlights:
बता दें कि आम चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। वहीं, यह चुनाव 13 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 88 संसदीय क्षेत्रों में हो रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक इस चुनाव में 34.8 लाख पहली बार मतदाता अपना वोट डालने के लिए पंजीकृत हैं। इसके अतिरिक्त, 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 3.28 करोड़ युवा मतदाता हैं। इसके साथ ही 85 वर्ष या उससे अधिक आयु के 14.78 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं। 100 वर्ष से अधिक के 42,226 मतदाता और 14.7 लाख दिव्यांग मतदाता हैं।
दूसरे चरण के चुनाव में 88 संसदीय क्षेत्रों के कुल 15.88 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 8.08 करोड़ पुरुष, 7.8 करोड़ महिला और 5929 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। वहीं कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 8, मध्य प्रदेश की 6, असम की 5, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 3, पश्चिम बंगाल की 3 और त्रिपुरा, मणिपुर एवं जम्मू कश्मीर की 1-1 सीट पर मतदान हो रहा है।