शाहीन बाग में फायरिंग के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
शाहीन बाग में लगातार 52 दिनों से प्रदर्शन चल रहा है, लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से यहां फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं और साथ ही 8 फरवरी को मतदान है। दोनों ही चीजों को देखते हुए सरिता विहार, शाहीन बाग में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
06:15 AM Feb 04, 2020 IST | Desk Team
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 52 दिन से चल रहा धरना प्रदर्शन शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। यह प्रदर्शन 52 दिन से जारी है। इसी बीच शाहीन बाग में हुई फायरिंग की घटना के बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।
Advertisement
दिल्ली चुनाव : सीलमपुर से शाहीन बाग तक, प्रधानमंत्री मोदी के भाषण से तय हुआ भाजपा का एजेंडा
सोमवार की शाम इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात कर दिया गया। वहीं, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की भी तैनाती की गयी है। शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सरकार जब तक यह कानून वापस नहीं लेती, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। हाल ही में यहां फायरिंग की गयी थी। पुलिस ने फायरिंग करने वालों को हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है।
Advertisement