W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

नारी शक्ति का अद्भुत नजारा, महिला केंद्रीय मंत्रियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, रेल मंत्री ने किया सलाम

NULL

07:15 PM Apr 25, 2018 IST | Desk Team

NULL

नारी शक्ति का अद्भुत नजारा  महिला केंद्रीय मंत्रियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल  रेल मंत्री ने किया सलाम
Advertisement

देश की 2 केंद्रीय मंत्रियों की अलग-अलग तस्वीरें इस समय चर्चा में हैं। ये तस्वीरें अद्भुत और आकर्षक हैं क्योंकि इसमें पुरुषों की भीड़ में केवल एक महिला दिखती है, जो कई देशों से आए अपने समकक्षों के साथ बैठक करने पहुंची थीं। सुर्खियों में आनेवाली ये मंत्री हैं- भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण

ये दो तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वायरल तस्वीरों में से पहली तस्वीर में कई पुरुषों के बीच रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अकेली खड़ी हैं, जो भारत देश की महिला सशक्तिकरण की भावना को दर्शाता है। तो वहीं दूसरी तस्वीर में कई पुरुषों के बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज खड़ी हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा हैं।

इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया पर पॉजिटिव कमेंट्स भी किए जा रहे हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता।’ संस्कृत में लिखे गए इस वाक्य का हिंदी अनुवाद है- ‘जहां महिलाओं को सम्मान मिलता है, देवता भी वहीं वास करते हैं।’

बुधवार को किए गए इस ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा, कि भारत की महिला मंत्री SCO विदेश और रक्षा मंत्रियों की बैठक में सबसे अलग दिख रही हैं, जिसमें बाकी सभी पुरुष हैं। सुषमा स्वराज की यह तस्वीर पेइचिंग में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक की है। वहीं दूसरी ओर निर्मला सीतारमण की तस्वीर SCO के रक्षा मंत्रियों के बैठक की है।

बता दे, शंघाई सहयोग संगठन एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन है, जिसमें 8 सदस्य देश और यूरेशिया से 3 पर्यवेक्षक हैं। इसकी स्थापना 26 अप्रैल 1996 को हुई थी।

आपको बता दें कि स्वराज की उनके पुरुष समकक्षों के साथ की यह तस्वीर पेइचिंग में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक की है। दूसरी तस्वीर जिसमें निर्मला सीतारमण दिख रही हैं वह SCO के रक्षा मंत्रियों के बैठक की है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×