Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है देश : अरविन्द सिंह

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एक नया डिफेंस इकोसिस्टम विकसित किया जा रहा है। जहां आयात कम किया जा रहा है और निर्यात को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

04:52 PM Jul 26, 2022 IST | Ujjwal Jain

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एक नया डिफेंस इकोसिस्टम विकसित किया जा रहा है। जहां आयात कम किया जा रहा है और निर्यात को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि देश में  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एक नया डिफेंस इकोसिस्टम विकसित किया जा रहा है।  जहां आयात कम किया जा रहा है और निर्यात को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। 
Advertisement
हमारे सैनिकों को उन्हीं 10 हथियारों के साथ युद्ध के मैदान में नही जाने दिया जाएगा जो दुनिया के पास हैं, हमारे जवानों के पास वो हथियार होगा जो विरोधी सोचे भी नहीं सकते हैं। बीते 8 वर्षों में मोदी सरकार ने सिर्फ डिफेंस का बजट ही नहीं बढ़ाया है, ये बजट देश में ही डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम के विकास में भी काम आए, ये भी सुनिश्चित किया है। 
श्री अरविन्द ने कहा है कि रक्षा उपकरणों की खरीद के लिए तय बजट का बहुत बड़ा हिस्सा आज भारतीय कंपनियों से खरीद में ही लग रहा है। भारत में नए डिफेंस ईकोसिस्टम के विकास पर पूरी तत्परता से काम हो रहा है। 
डिफेंस से जुड़ी हर छोटी – छोटी जरूरत के लिए विदेशों पर निर्भरता हमारे देश के स्वाभिमान, हमारे आर्थिक नुकसान के साथ ही रणनीतिक रूप से बहुत ज्यादा गंभीर खतरा है। इस स्थिति से देश को बाहर निकालने के लिए 2014 के बाद मोदी सरकार ने मिशन मोड पर काम शुरू किया है।
 बीते दशकों की अप्रोच से सीखते हुए आज हम सबके प्रयास से नए डिफेंस इकोसिस्टम का विकास कर रहे हैं। बीते 4-5 सालों में हमारा डिफेंस इंपोर्ट लगभग 21 प्रतिशत कम हुआ है। आज हम सबसे बड़े डिफेंस इंपोर्टेर के बजाय एक बड़े एक्सपोर्टर की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
Advertisement
Next Article