रोहतक में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, दो नाबालिग बेटियों के साथ घर में मृत पाई गई महिला
हरियाणा के रोहतक जिले में 31 वर्षीय एक महिला और उसकी दो बेटियों को उनके घर में मृत पाया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी
04:14 PM Nov 07, 2022 IST | Desk Team
हरियाणा के रोहतक जिले में 31 वर्षीय एक महिला और उसकी दो बेटियों को उनके घर में मृत पाया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक ऐसा संदेह है कि रिम्पी और उसकी आठ और छह साल की दो बेटियों की गला घोंटकर हत्या की गई है।
Advertisement
पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में महिला के पति देवेंद्र से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक देवेंद्र तीन साल पहले ही गोहाना से रोहतक स्थानांतरित हुआ था।
Advertisement
Advertisement