टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व हॉकी कप्तान का सनसनीखेज खुलासा, कहा- 1983 में टीम ने इन चीजों की तस्करी की थी

पाकिस्तान के पूर्व हॉकी कप्तान हनीफ खान ने आरोप लगाया कि 1983 में हांगकांग से वापस आते समय उनकी टीम के कुछ खिलाड़ियों और अधिकारियों ने देश में बहुमूल्य सामानों की तस्करी की थी।

01:58 AM Jun 01, 2020 IST | Desk Team

पाकिस्तान के पूर्व हॉकी कप्तान हनीफ खान ने आरोप लगाया कि 1983 में हांगकांग से वापस आते समय उनकी टीम के कुछ खिलाड़ियों और अधिकारियों ने देश में बहुमूल्य सामानों की तस्करी की थी।

दुनियाभर में कोरोना के चलते खेल जगत को भारी झटका लगा है, वहीं, पाकिस्तानी हॉकी खिलाड़ी सनसनीखेज खुलासे कर रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व हॉकी कप्तान हनीफ खान ने आरोप लगाया कि 1983 में हांगकांग से वापस आते समय उनकी टीम के कुछ खिलाड़ियों और अधिकारियों ने देश में बहुमूल्य सामानों की तस्करी की थी।
उस समय टीम की बागडोर संभालने वाले हनीफ ने दावा करते हुए कहा, ‘‘हम 1983 में एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद हांगकांग से वापस लौट रहे थे तब टीम के सामान के साथ ‘कार स्पेयर पार्ट्स, वीसीआर, ग्लास फ्रेम’ जैसे चीजों को तस्करी कर पाकिस्तान लाया गया था। उन दिनों ये सामान देश में प्रतिबंधित थे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘उस समय तस्करी के सामान की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये थी। सीमा शुल्क अधिकारियों की जांच में टीम के कुछ सदस्य / अधिकारी तस्करी के गिरोह में शामिल पाए गए।’’ हाल के दिनों में राष्ट्रीय टीम के साथ मुख्य कोच और मैनेजर की भूमिका निभाने वाले हनिफ ने कहा, ‘‘बाद में इस मामले को रफा-दफा कर दिया गया।’’
Advertisement
Advertisement
Next Article