टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बूथ लेवल पर एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया:राजद

श्री आलम ने कहा कि छह जुलाई को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कायक्रम निर्धारित किया गया था उसमें संशोधन किया गया

02:45 PM Aug 01, 2019 IST | Desk Team

श्री आलम ने कहा कि छह जुलाई को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कायक्रम निर्धारित किया गया था उसमें संशोधन किया गया

पटना : हमलोग पिछले दिन लालू प्रसाद से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने रांची जेल में पहुंचे थे। पहले राष्ट्रीय जनता दल के सदस्य पंचायत तक था अब बूथ तक सदस्य बनाया जायेगा। हमारा लक्ष्य एक करोड़ का है। ये बातें आज राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव एसएम कमर आलम ने राजद कार्यालय में पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए कही।
Advertisement
श्री आलम ने कहा कि छह जुलाई को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कायक्रम निर्धारित किया गया था उसमें संशोधन किया गया। अब 9 अगस्त से 10 अक्टूबर तक प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यों की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। उन्होंने कहा कि अभी 60 लाख सदस्य है जिसे बढ़ाकर एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। सदस्यता शुल्क क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बनाया जायेगा।
ऑनलाइन सदस्य बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी। समाज में उन तबकों को जो पहले राजद से जुड़े रहे आज भी लालू प्रसाद के साथ गहरी रिश्ता है। अतिपिछड़ा, दलित, आदिवासी को विशेष प्राथमिकता दी जायेगी। दस सूत्री मांग को लेकर छात्र राजद कार्यकत्र्ता द्वारा निकाल गये आक्रोश मार्च एवं उनके गिरफ्तारी की निंदा करता हॅू। सरकार इसे जल्द ही रिहा करे। उन्होंने कहा कि पिछले दिन अली अशरफ फातमी जदयू की सदस्यता ग्रहण किया, लेकिन उससे अल्पसंख्यक उन्हें पहले ही नकार चुके हैं। बाढ़ के लिए सरकार फेलूअर साबित हो रही है। 
एक प्रश्न के उतर में श्री आलम ने कहा कि तेजस्वी यादव कोर्ट के कार्य के चलते सदन में अपना सहयोग नहीं सके। अब तेजस्वी यादव आकर सडक़ से लेकर सदन तक संघर्ष करेगा। राष्ट्रीय अधिवेशन 11 सितम्बर 2019 को, राष्टद्यीय परिषद की बैठक 12 दिसम्बर, 2019 को एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में खुला अधिवेशन किया जायेगा। संवाददाता सम्मेलन में अरविन्द शर्मा, फैजल आलम, चितरंजन गगन, चन्देश्वर, संजय, मदन शर्मा आदि उपस्थित थे।
Advertisement
Next Article