Shah Rukh Khan से पहले बॉलीवुड के ये सितारे कर चुके हैं उमराह और हज, देखिए लिस्ट
वैसे शाहरुख खान के अलावा बॉलीवुड के कई सितारे हैं, जो मक्का और मदीना के इस पाक स्थल पर जाकर उमराह और हज कर चुके हैं। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी। आज हम उन्हीं स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
12:04 PM Dec 03, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी के सऊदी अरब शेड्यूल के खत्म किया है। वहीं अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद किंग खान ने उमराह के लिए मक्का पहुंच गए जहां से उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में सुपरस्टार सफेद कलर की चादर ओढे दिखाई दे रहे हैं उनके आस-पास काफी सारे लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं।

मक्का से सुपरस्टार की तस्वीरें सामने आने के बाद अचानक से अभिनेता का नाम ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा था। वहीं उनकी इन तस्वीरों पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे थे। वैसे शाहरुख खान के अलावा बॉलीवुड के कई सितारे हैं, जो मक्का और मदीना के इस पाक स्थल पर जाकर उमराह और हज कर चुके हैं। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी। आज हम उन्हीं स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
आमिर खान

शाहरुख खान के अलावा बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानि आमिर खान भी मक्का जा चुके हैं। बता दें कि आमिर ने अपनी मां जीनत हुसैन को उमरा करवाया था। साल 2012 में एक्टर अपनी मां के साथ मक्का गए थे जहां से उनकी तस्वीरें भी सामने आई थीं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी मां से वादा किया था कि वह उन्हें इस पवित्र स्थल पर अपने साथ ले जाएंगे और उमरा करवाएंगे।
अली फजल

मिर्जापुर और फुकरे फेम अली फजल भी इसी साल उमराह पूरा किया है। जहां से एक्टर ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया था जिमसे में उन्होंने बताया था कि ये उन्होंने अपनी मां और नाना के लिए किया है जिसका वो लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। बता दें कि अली अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘कंधार’ की शूटिंग के लिए सऊदी अरब पहुंचे हुए थे, जहां उन्हें इस पाक स्थल पर जाने का मौका मिला।
गौहर खान

फेमस मॉडल और एक्ट्रेस गौहर खान अपने निकाह के कुछ दिनों बाद ही अपने पति जैद दरबार के साथ मक्का में उमराह पूरा किया था। मक्का से अदाकारा ने अपने चाहने वालों के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की थी। अपनी पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा था कि ‘अपने पति के साथ उमराह करने का मेरा सपना सच हो गया। यह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है।’
सना खान

फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ मशहूर एक्ट्रेस सना खान ने मौलाना मुफ्ती सैयद से निकाह कर लिया था। अपने निकाह के बाद सना और सैयद ने रमजान के पवित्र महीने के दौरान मक्का गईं और हज का सफर पूरा किया था। जहां से सना ने अपनी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की थी। उनकी तस्वीरें पर लोगों ने दिल खोलकर अपना प्यार भी लुटाया था।
Advertisement
Advertisement

Join Channel