Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Patna में शक्ति संवाद, महिलाओं को जागरूक करने का वंदना कुमारी का प्रयास

गांधी मैदान रैली में शामिल होने के लिए वंदना कुमारी का महिलाओं से आह्वान

02:14 AM Mar 21, 2025 IST | Vikas Julana

गांधी मैदान रैली में शामिल होने के लिए वंदना कुमारी का महिलाओं से आह्वान

कुम्हरार विधानसभा की प्रत्याशी वंदना कुमारी ने महिलाओं से बिहार में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक बदलाव के लिए जन सुराज के नेतृत्व में काम करने का आह्वान किया। उन्होंने पटना में शक्ति संवाद के दौरान महिलाओं को जागरूक किया और 11 अप्रैल को गांधी मैदान में आयोजित बिहार परिवर्तन रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

महिलाओं को नया बिहार बनाने के लिए मजबूती से काम करने की बहुत जरूरत है। महिलाएं बिहार में सकारात्मक बदलाव की वाहक बने। ये बातें शुक्रवार को कुम्हरार विधानसभा से जन सुराज की दावेदार प्रत्याशी वंदना कुमारी ने MIG दुर्गा पार्क, सेक्टर 3 , भूतनाथ रोड (वार्ड 46) पटना में सैकड़ों महिलाओं को शक्ति संवाद में संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बिहार सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से बहुत पिछड़ा हुआ राज्य है। लाखों युवा व महिलाएं बेरोजगारी का दंश झेल रही हैं।

इस बदहाली से उबरने के लिए जन सुराज की ओर से आगामी 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में बिहार परिवर्तन रैली को सफल बनाना है। मेरी सभी महिलाओं से अपील है कि आप इस रैली में बड़ी संख्या में शामिल होकर बिहार में सामाजिक राजनैतिक बदलाव के लिए प्रशांत किशोर के नेतृत्व को मजबूती प्रदान करे।

शादी से पहले यौन संबंध, जानें सही या गलत

शक्ति संवाद के आयोजन का मकसद महिलाओं को जन सुराज के विजन को समझना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। सभी महिला टीम बनकर सहयोग करेंगी। घर घर जन सुराज के विजन को पहुंचाना है। “जन सुराज आयेगा पांच चीज हो जायेगा” का पैंपलेट और कैलेंडर महिलाओं के बीच वितरित किया गया। शक्ति संवाद में शामिल महिलाओं में नीतु देवी, सरिता देवी, बबीता देवी, पिंकी देवी, अनीता सिंह और सुधा देवी समेत अन्य कई महिलाएं शामिल रहीं।

Advertisement
Advertisement
Next Article