Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पिंक मोनोकिनी पहन शमा सिकंदर ने दिखाई मैजिक ट्रिक, दिलकश अदाओं से लगाई पानी में आग

शमा सिकंदर आज भी ग्लैमर वर्ल्ड का जाना-माना चेहरा हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैन्स अपनी आंखे बिछाए रहते हैं। एक बार फिर जब उन्होंने अपनी वीडियो और फोटो पोस्ट की, तो लोगों उफ्फ करते नहीं थक रहे।

04:57 PM Aug 02, 2022 IST | Desk Team

शमा सिकंदर आज भी ग्लैमर वर्ल्ड का जाना-माना चेहरा हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैन्स अपनी आंखे बिछाए रहते हैं। एक बार फिर जब उन्होंने अपनी वीडियो और फोटो पोस्ट की, तो लोगों उफ्फ करते नहीं थक रहे।

फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा शमा सिकंदर मनोरंजन जगत में आज अपनी अलग
पहचान रखती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अभिनेत्री अक्सर फैंस के साथ
अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। यही वजह है कि वह अक्सर इंटरनेट पर
चर्चा में बनी रहती हैं और लाइमलाइट बटोरती रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने हाल ही
में अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अभिनेत्री स्वीमिंग पूल में अपने
हुस्न का जलवा बिखरेती दिखाई दे रही हैं।

Advertisement

दरअसल, शमा सिकंदर इन दिनों अपने
पति
जेम्स मिलिरॉन के
साथ थाइलैंड में वेकेशन मना रही हैं। जहां से एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर
अपनी एक वीडियो और तस्वीर फैंस के साथ साझा की हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस पिंक
मोनोकिनी पहने नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो में स्वीमिंग पूल में वह जलपरी बनकर
लोगों को पानी-पानी होने पर मजबूर कर रही हैं।

शमा आज भी ग्लैमर वर्ल्ड का जाना-माना चेहरा हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए
फैन्स अपनी आंखे बिछाए रहते हैं। एक बार फिर जब उन्होंने अपनी वीडियो और फोटो
पोस्ट की
, तो लोगों उफ्फ करते नहीं थक रहे। वह उनकी
तस्वीरों पर फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं। शमा के लेटेस्ट फोटोज पर फैंस अपना खूब
प्यार लुटा रहे हैं।

इससे पहले शमा सिकंदर ने एक और वीडियो शेयर 
किया था जिसमें वह यूलो कलर की मोनोकिनी पहने झूले पर इठलाती दिखाई दे रही
थी। एक्ट्रेस अपने वेकेशन की लगातार सभी झलकियां अपने सोशल मीडिया फैंस के साथ
शेयर कर रही है। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी वीडियो और तस्वीरों का बड़ी बेसब्री से
इंतजार करते हैं।

शमा सिकंदर ने साल 1998 में फिल्म प्रेम अग्न से डेब्यू किया था। हालांकि अपने
बॉलीवुड डेब्यू के बाद एक्ट्रेस ने छोटे पर्दे का रूख कर लिया था। यहां वह कई डेली
सोप के अलावा रियलिटी शो एक खिलाड़ी एक हसीना में भी नजर आई थीं। उन्हें ग्रेट फेस
के लिए आईटीए अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें और भी कई
अवॉर्ड्स भी मिले हैं।

 

Advertisement
Next Article