Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

IPL2022: शेन वॉटसन की IPL में वापसी, दिल्ली की टीम ने अपने साथ जोड़ा

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग के शुरू होने से ठीक पहले एक बहुत बड़ा नाम अपने साथ जोड़ा है।

05:47 PM Mar 15, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग के शुरू होने से ठीक पहले एक बहुत बड़ा नाम अपने साथ जोड़ा है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग के शुरू होने से ठीक पहले एक बहुत बड़ा नाम अपने साथ जोड़ा है। दिल्ली ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर और आईपीएल के सबसे बड़े मैच विनर्स में से एक रहे शेन वॉटसन को अपना असिस्टेंट कोच बनाया है। हालाँकि दिल्ली के पास अजित अगरकर के तौर पर असिस्टेंट कोच पहले से था लेकिन इस फ्रेंचाइजी ने शेन वॉटसन को भी अपनी कोचिंग टीम में जगह दी है।

   

शेन वॉटसन आईपीएल का बड़ा नाम रहे हैं उन्होंने राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ आईपीएल खिताब जीते हैं। शेन वॉटसन आरसीबी के लिए भी आईपीएल खेले हैं।  उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ अपने करियर का अंत किया था। वॉटसन 2020 में आखिरी बार आईपीएल खेले और इसके बाद उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

Advertisement

वॉटसन के एमएस धोनी और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के काफी करीब रहने से उनके खेल की समझ और ज्यादा बढ़ी है और यही वजह है कि दिल्ली कैपिटल्स ने इस खिलाड़ी को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल किया है। आपको बता दें दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पॉन्टिंग हैं। वहीं इनके गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स और बल्लेबाजी कोच प्रवीण आमरे हैं।


Advertisement
Next Article