For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Shani Dev 2024: नए साल में इन राशियों का रहेगा बूरा हाल, नहीं बदलेगी शनिदेव की चाल

02:38 PM Nov 29, 2023 IST | Pratibha
shani dev 2024  नए साल में इन राशियों का रहेगा बूरा हाल  नहीं बदलेगी शनिदेव की चाल

Shani Dev 2024: शनि को कलियुग को दंडाधिकारी बताया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि भगवान कर्मों के आधार पर लोगों को फल देते हैं। हालांकि आने वाले जाए साल में शनिदेव कुछ राशियों पर अपना प्रभाव डालने वाले हैं।

Shani Dev 2024

ज्योतिष शास्त्र में शनि को महत्वपूर्ण दर्जा दिया जाता है। शनिदेव कर्मों के अनुसार फल देने वाले माने जाते हैं। शनि अभी कुंभ राशि में हैं और साल 2024 में कोई बदलाव नहीं होगा। बता दें कि कुंभ राशि में रहते हुए शनि वक्री और मार्गी अवस्था में आएंगे। शनि की इस स्थिति से 5 राशियों की नुकसान होने की संभावना है। साल 2024 में शनि 5 राशियों का हाल बेहाल करने वाले हैं।

Shani Dev 2024

Shani Dev 2024: 2024 में मेष राशि पर शनिदेव का प्रभाव रहेगा। शनि की वजह से आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। अगले साल आपको किसी बड़े निवेश से बचना चाहिए। आपकी आर्थिक स्थिति भी इस दौरान कमजोर होगी, परिवार में अशांति फैल सकती है। आपकी सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

Shani Dev 2024

शनि के कारण 2024 में वृषभ राशि के लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड सकता है। ऐसे में बिजनेस करने वाले लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है, उनके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। इस दौरान आपको किसी तरह के शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। शनि के प्रभाव से वृषभ राशि के लोगों पर प्रभाव रहेगा। इस दौरान आपकी पुरानी बीमारियां फिर से उभर सकती हैं। पैसों के मामले में तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के लोगों को अगले साल धन से जुड़े मामलों में सावधान रहने की जरूरत है।

Shani Dev 2024

शनि के प्रभाव से कन्या राशि को सफलता मिलने में अड़चन होगी। आपके परिवार में कलह पैदा हो सकती है। घर में अशांति का माहौल रहेगा। आपकी वित्तीय स्थिति कमजोर हो सकती है। शनि के प्रतिकूल प्रभाव की वजह से आपकी नौकरी भी जा सकती है। शनि आपके वैवा‍हिक जीवन और पारिवारिक मामलों में भी समस्‍याएं पैदा कर सकता है। दोस्‍तों के साथ आपके संबंधों में किसी कारण से आंच आ सकती है। धन के मामले में कोई गलत फैसला लेने की वजह से आपको भारी नुकसान हो सकता है. बिजनेस में किसी डील के कारण आपको नुकसान हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×