W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में व्रत खोलते समय इन बातों का रखें खास ख्याल, नहीं तो बिगड़ सकती है सेहत

04:24 PM Sep 30, 2025 IST | Khushi Srivastava
shardiya navratri 2025  नवरात्रि में व्रत खोलते समय इन बातों का रखें खास ख्याल  नहीं तो बिगड़ सकती है सेहत
Shardiya Navratri 2025
Advertisement

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि के दौरान कई लोग नौ दिनों तक उपवास रखते हैं, इस दौरान वे मां दुर्गा की पूजा करते हैं और फलाहार पर रहते हैं। अष्टमी और नवमी को कन्या पूजन के बाद ही उपवास खोला जाता है। हालांकि, व्रत समाप्त करते समय कुछ आम गलतियां हो जाती हैं, जिनका असर सेहत पर पड़ सकता है। इस लेख में हम जानेंगे कि उपवास खत्म करने के बाद किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए, ताकि शरीर पर इसका नकारात्मक असर न हो।

Shardiya Navratri 2025: व्रत खोलते समय क्या करें

Shardiya Navratri 2025:
Shardiya Navratri 2025:
  • हल्का भोजन करें:
    नवरात्रि में व्रत तोड़ते समय सबसे पहले हल्का और सुपाच्य भोजन लेना चाहिए ताकि पाचन तंत्र पर अधिक दबाव न पड़े।
  • फलों से शुरुआत करें:
    फल पचने में आसान होते हैं, इसलिए उपवास खोलते समय सबसे पहले फल खाने से शरीर पर सकारात्मक असर पड़ता है।
  • ताजे जूस या नारियल पानी पिएं:
    ऊर्जा पाने के लिए उपवास के तुरंत बाद ताजा फलों का रस या नारियल पानी जरूर लेना चाहिए।
  • भाप में पकी चीजें खाएं:
    गहरे तेल में तली हुई चीजों की जगह उबली या भाप में पकी सब्जियों को प्राथमिकता दें। यह शरीर के लिए हल्की और सेहतमंद होती हैं।
  • डेयरी उत्पाद लें:
    छाछ या लस्सी जैसे ठंडे डेयरी उत्पादों का सेवन करें, ये पाचन में मदद करते हैं और शरीर को प्रोटीन भी प्रदान करते हैं।

Shardiya Navratri 2025: व्रत खोलते समय क्या न करें

Shardiya Navratri 2025
Shardiya Navratri 2025
  • तली-भुनी चीजें न खाएं:
    उपवास खत्म करते ही तले हुए भोजन से बचना चाहिए क्योंकि ये भारी होते हैं और पाचन में दिक्कत कर सकते हैं।
  • तीखा और मसालेदार खाना न लें:
    व्रत के बाद मसालेदार खाना खाने से गैस या एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए इनसे दूरी बनाए रखें।
  • नॉन-वेज से परहेज करें:
    व्रत के बाद पेट हल्का होता है और ऐसे में भारी भोजन जैसे मांसाहार खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  • बहुत मीठा न खाएं:
    अधिक मीठा खाने से शरीर में अचानक शुगर का स्तर बढ़ सकता है, जिससे थकावट या अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए मीठा सीमित मात्रा में ही लें।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: Fruits for Healthy Heart: हार्ट के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं ये 6 फल, डाइट में जरुर करें शामिल

Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

Advertisement
×