Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शेयर मार्किट : 17,250 के पार पहुंचा निफ्टी, जानिए सेंसेक्स में कितने अंकों की हुई बढ़त

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 177.90 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,136.55 अंक पर बंद हुआ था।

10:43 AM Apr 21, 2022 IST | Desk Team

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 177.90 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,136.55 अंक पर बंद हुआ था।

विश्व के बाजारों में मिलेजुले रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स जैसे बड़े शेयरों के लाभ में जाने से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 423.14 अंक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 423.14 अंक बढ़कर 57,460.64 अंक पर पहुंच गया, जबकि व्यापक निफ्टी 117.25 अंक चढ़कर 17,253.80 पर पहुंच गया।

पेट्रोल-डीजल : लगातार 15वें दिन भी स्थिर है कीमतें, जानिए महानगरों में तेल के रेट

Advertisement
बुधवार के आंकड़े
शुरुआती कारोबार में इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, डॉ. रेड्डीज और एम ऐंड एम बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर नेस्ले, टाटा स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट देखी गई। पिछले सत्र में, बुधवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 574.35 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,037.50 अंक पर बंद हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक पहुंचा 108 डॉलर प्रति बैरल
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 177.90 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,136.55 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.16 प्रतिशत बढ़कर 108 डॉलर प्रति बैरल हो गया। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध आधार पर 3,009.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
Advertisement
Next Article