Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Share Market Today 23 July: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार, मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट

10:33 AM Jul 23, 2025 IST | Himanshu Negi
Share Market

Share Market: एशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बाद भारतीय शेयर बाजार आज हरे निशान में खुले। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। बता दें कि Nifty 50 इंडेक्स 77.60 अंक और 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,138.50 पर खुला। BSE Sensex 242.85 अंक और 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,429.66 पर खुला। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन कमजोर रहा।

मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट

भारतीय Share Market में बढ़त के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन लार्जकैप शेयरों से कमजोर रहा। बता दें कि Nifty Midcap 100 इंडेक्स 211 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 58,891 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 97 अंक या 0.52 प्रतिशत गिरकर 18,795 पर था।

टॉप लूजर्स और गेनर्स

हरे निशान पर कारोबार के साथ ही सेंसेक्स के शेयर Tata Motors, Maruti Suzuki, M&M, Bajaj Finance, Zomato, Adani Ports, NTPC, Airtel, Infosys, Tata Steel, L&T और Kotak Mahindra Bank टॉप गेनर्स थे। वहीं Titan, Tech Mahindra, BEL, Asian Paints, Trent, HUL, UltraTech Cement, Sun Pharma, ITC, SBI, Power Grid और ICICI Bank टॉप लूजर्स रहे।

एशिया के बाजार

एशिया के बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहे है। टोक्यो, सियोल, शंघाई, हांगकांग और जकार्ता में हरे निशान में कारोबार हो रहा था। वहीं अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। डाउ जोंस बढ़त के साथ और नैस्डैक गिरावट के साथ बंद हुआ।

ALSO READ: Gold Rate Today 23 July: सोना चांदी के भाव में भारी उछाल, जानें आपके शहर में आज का ताजा भाव

Advertisement
Advertisement
Next Article