For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सोमवार को बाजार में दिख सकता है जबरदस्त एक्शन, FY25 के पहले इन शेयर पर रखें नजर

10:04 AM Mar 31, 2024 IST | Aastha Paswan
सोमवार को बाजार में दिख सकता है जबरदस्त एक्शन  fy25 के पहले इन शेयर पर रखें नजर

Share Market : सोमवार से नए कारोबारी साल की शुरुआत होगी। कारोबारी साल 2024 के दौरान निफ्टी में 28.6% की तेजी दिखी है। इस दौरान मिडकैप में 60% और स्मॉलकैप में 70% की तेजी रही है। कारोबारी साल 2025 का पहला हफ्ता कैसा रहने वाला है, आगे जानते हैं।

Highlights

  • 2 दिन की छुट्टियों की वजह से बाजा बंद 
  • 3 दिन खुला रहा बाजार
  • बाजार की इस तेजी में साथ दिया

मार्च  में पिछले हफ्ते 2 दिन की छुट्टियों की वजह से बाजार 2 दिन बंद रहे। लेकिन, 3 दिन के कारोबार में भी बाजार ने मार्च महीने की मजबूत क्लोजिंग की है। दोनों प्रमुख इंडेक्स में पिछले हफ्ते 1% तक की तेजी दिखी। इसके पहले एक हफ्ते के कंसोलिडेशन के बाद IT सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर ने बाजार की इस तेजी में साथ दिया। यहां तक की मार्च सीरीज में भी बाजार में मजबूती दिखी। इसके साथ ही बाजार अब नए शिखर की ओर देख रहा है।

साल 2025 में बाजार के लिए तेजी के कई संकेत

कुल मिलाकर कारोबारी साल 2025 में बाजार के लिए तेजी के कई संकेत मिल रहे हैं। ऑटो बिक्री आंकड़ों, मैन्युफैक्चरिं और सर्विसेज PMI, ब्याज दर पर RBI के फैसले और कारोबारी साल 2024 में कंपनियों के नतीजों पर बाजार की नजर होगी। कारोबारी साल 2024-24 में निफ्टी में 28.6% की तेजी दिखी है। मिडकैप में यह तेजी 60% और स्मॉलकैप में 70% तक की तेजी दिखी है।

ऑटो बिक्री के आंकड़े

कारोबारी साल 2025 की शुरुआत मार्च महीने के ऑटो बिक्री आंकड़ों के साथ होगी। ऐसे में Maruti Suzuki, Tata Motors, Hero MotoCorp, Eicher Motors, Ashok Leyland, Bajaj Auto, Mahindra & Mahindra और TVS Motor फोकस में रहेंगे।

RBI पॉलिसी

RBI की क्रेडिट पॉलिसी बैठक में लिए जाने वाले फैसले पर भी बाजार की नजर होगी। अधिकतर अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि इस बार भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, RBI की कमेंट्री पर जरूर फोकस रहेगा। फरवरी में महंगाई दर 5.10% से कम होकर 5.09% पर आ गया है।

कच्चे तेल के दाम

बाजार की नजर कच्चे तेल के दाम पर होगा। ब्रेंट क्रूड का भाव अक्टूबर 2023 के बाद ऊपरी स्तर पर पहुंच चुका है। पिछले हफ्ते 2.4% की बढ़त के साथ 87 डॉलर प्रति बैरल के पार है। क्रूड ऑयल में लगातार तीन महीनों से बढ़त देखने को मिल रही है. मार्च 2024 तिमाही के दौरान कच्चे तेल में 13% की बढ़ोतरी दिखी है।

प्राइमरी मार्केट में एक्शन

कारोबारी साल 2024 का पहला IPO Bharti Hexacom होगा। हालांकि, इस हफ्ते SME सेगमेंट में कोई भी IPO लॉन्च नहीं होने वाला है। Bharti Hexacom IPO 3 अप्रैल को खुलेगा। ₹4,275 करोड़ के इस IPO के लिए ₹542-₹570 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।

F&O से संकेत

ऑप्शन के आंकड़ों से पता चलता है कि निफ्टी के लिए 22,500 - 22,600 के स्तर पर अहम रेजिस्टेंस होगा। जबकि, 22,200 और फिर 22,000 के स्तर पर सपोर्ट होगा। कॉल साइड पर 22,600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट है। इसके बाद 22,300 और 22,500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट है।

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘’ को अभी subscribe करें। आप हमें , और  पर भी फॉलो कर सकते हैं।PUNJAB KESARIFACEBOOK INSTAGRAMTWITTER   पर भी फॉलो करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×