W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

उपचुनाव से पहले एक हुए शिवपाल यादव और अखिलेश यादव

मैनपुरी चुनाव से पहले यूपी की राजनीति में बदलाव आया है। चुनाव से पहले एक बार फिर समाजवादी परिवार में चाचा भतीजे एक हो गए हैं। इसलिए मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव के मैदान में रविवार का दिन बेहद अहम रहा।वो इसलिए क्योंकि मुलायम कुनबा एक मंच पर एक साथ दिखाई दिया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज चल रहे शिवपाल यादव उनके साथ मंच साझा करते नजर आए।

02:58 PM Nov 20, 2022 IST | Desk Team

मैनपुरी चुनाव से पहले यूपी की राजनीति में बदलाव आया है। चुनाव से पहले एक बार फिर समाजवादी परिवार में चाचा भतीजे एक हो गए हैं। इसलिए मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव के मैदान में रविवार का दिन बेहद अहम रहा।वो इसलिए क्योंकि मुलायम कुनबा एक मंच पर एक साथ दिखाई दिया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज चल रहे शिवपाल यादव उनके साथ मंच साझा करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। मैनपुरी के चुनाव को पहले ही अखिलेश यादव ने प्रतिष्ठा का विषय बता दिया है। वहीं अब शिवपाल यादव  भी इसे प्रतिष्ठा का विषय बताने में जुट गए हैं। इसका मतलब समाजवादी पार्टी पूरी तरह से मुलायम इमोशन को मैनपुरी के चुनावी मैदान में भुनाने की कोशिश में जुट गई है। रविवार को मैनपुरी के रण में शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के एक मंच पर मौजूद होकर डिंपल यादव के पक्ष में वोट मांगने की तस्वीर सामने आई है। इस दौरान मंच से शिवपाल यादव ने कहा भी कि आप लोगों ने कहा एक हो जाओ तो लो अब हम लोग एक हो गए हैं। इस बार रिकॉर्ड मतों के अंतर से डिंपल यादव को चुनाव में जिताना है।
शिवपाल ने भी खेला इमोशनल कार्ड
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के मैदान में शिवपाल यादव ने भी इमोशनल कार्ड खेल दिया है। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव मैनपुरी की बहू हैंइसे जिता देना। अखिलेश यादव के साथ एकजुटता पर भी उनका बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आपने कहा एक हो जाओ, तो हम एक हो गए हैं। अब आपकी जिम्मेदारी है। बड़ी जीत दिलानी है। एक होकर ही बीजेपी को हराया जा सकता है। शिवपाल ने कहा कि हमारे खिलाफ साजिशें हो रही हैं। बीजेपी को इन साजिशों का करारा जवाब देना है। जसवंत नगर विधानसभा सीट पर कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान शिवपाल और अखिलेश की एकता सामने आई है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×