कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले शशि थरूर को झटका, गहलोत को मिला केरल के सांसदों का समर्थन
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव दिन-प्रतिदिन दिलचस्प होता जा रहा है। पार्टी के दो बड़े नेताओं के बीच अध्यक्ष पद को लेकर मुकाबला होने वाला है, जिसमें शशि थरूर और अशोक गहलोत का नाम शामिल है।
12:56 PM Sep 25, 2022 IST | Desk Team
कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव दिन-प्रतिदिन दिलचस्प होता जा रहा है। पार्टी के दो बड़े नेताओं के बीच अध्यक्ष पद को लेकर मुकाबला होने वाला है, जिसमें शशि थरूर और अशोक गहलोत का नाम शामिल है। सांसद थरूर ने अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है, लेकिन उन्हें अब बड़ा झटका लगा है।
Advertisement
दरअसल, अशोक गहलोत को कई नेताओं का समर्थन मिल रहा है। इनमे से अधिक नेता केरल के है। जहां से खुद थरूर भी आते है। लेकिन उन्हें वहां के नेताओं का समर्थन नहीं मिल रहा है। पार्टी के कई नेता गहलोत को नेहरू-गांधी परिवार का वफादार बताते हुए उनके समर्थन में सामने आए हैं।
केरल के सांसदों ने गहलोत को दिया समर्थन
वही, इस बारे में बात करते हुए केरल के कांग्रेस सांसद कन्नोथ मुरलीधरन ने कहा, ” अध्यक्ष पद का चुनाव कोई भी व्यक्ति लड़ सकता है। खुद सोनिया गांधी ने ये ऐलान किया है। अशोक गहलोत ने जबसे चुनाव लड़ने की घोषणा की है, तब से हमारा वोट उन्हें चला गया है, क्योंकि वो गांधी परिवार के वफादर है। उनमें पूरी काबिलियत है की वो ये जिम्मेदारी अच्छी तरह से संभाल सकते है।”
हम आपको बता दें, आज जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होने वाली है, जिसमें नए सीएम का ऐलान हो सकता है। साथ ही ये बात भी साफ हो जाएगी की गहलोत चुनाव किसके विरुद्ध लड़ने वाले है। अभी तक थरूर ने इसपर कोई बयान नहीं दिया है। उन्होंने कुछ दिन पहले एक पोस्ट जरूर किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि लड़कर हारना बेहतर होता है।
Advertisement