Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

यहाँ जानें अपनी राशिनुसार धनतेरस के दिन किस चीज़ की खरीदारी करनी चाहिए

धनतेरस का त्योहार पूरे भारतदेश में 25 अक्टूबर यानी आज मनाया जा रहा है। मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा धनतेरस के दिन करते हैं ताकि जीवन में सौभाग्य और सुख की वृद्धि

07:41 AM Oct 25, 2019 IST | Desk Team

धनतेरस का त्योहार पूरे भारतदेश में 25 अक्टूबर यानी आज मनाया जा रहा है। मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा धनतेरस के दिन करते हैं ताकि जीवन में सौभाग्य और सुख की वृद्धि

धनतेरस का त्योहार पूरे भारतदेश में 25 अक्टूबर यानी आज मनाया जा रहा है। मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा धनतेरस के दिन करते हैं ताकि जीवन में सौभाग्य और सुख की वृद्धि हमारे पूरे परिवार पर बनी रहे। शास्‍त्रों में कहा गया है कि धनवंतरी का जन्म इस दिन हुआ था इसी वजह से आज के दिन धनतेरस का पर्व मनाते हैं। यम के नाम का दिया भी परिवार की मंगलकामना के लिए धनतेरस के दिन शाम को जलाते हैं। 
Advertisement
मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी का अवतरण समुद्र मंथन के दौरान कलश के साथ हुआ था  इसी वजह से धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा है। इसके साथ ही ऐश्वर्य वृद्धि, सौभाग्य वृद्धि की भी कामना की जाती है। शास्‍त्रों में कहा गया है कि कोई भी चीज आप धनतेरस के दिन खरीदते हैं उसका फल 13 गुना बढ़ जाता है। राशि  अनुसार धनतेरस के दिन चीजें खरीदना बहुत शुभ होता है। चलिए जानते हैं राशि अनुसार आप क्या खरीद सकते हैं। 
मेष राशि

धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदना मेष राशि वालों के लिए शुभ होता है। अगर आप धनतेरस के दिन अपने जीवनसाथी को तोहफा देना चाहते हैं तो चांदी या सफेद धातु का हार दे सकते हैं। 
वृष राशि

धनतेरस के दिन चांदी का कलश वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ है। वृष राशि वाले धनतेरस पर अपने पार्टनर को सोने की चूड़ियां या अंगूठी तोहफे में दे सकते हैं। 
मिथुन राशि
श्री यंंत्र या गणेश मिथुन राशि वालों के लिए धनतेरस पर खरीदना बहुत फलदायक है। इसे आप सफेद धातु में ही खरीदें। साथ ही इस दिन आपके लिए कांसे के बर्तन खरीदना भी शुभ रहेगा। पीला पुखराज आप अपने पार्टनर के लिए इस दिन खरीद सकते हैं। 
कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए धनतेरस के दिन पारद का शिवलिंग खरीदना शुभ माना गया है। साथ ही आप मोती या हीरे की अंगूठी अपने जीवनसाथी के लिए इस दिन ले सकते हैं। 
सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए पीले धातु की चीज खरीदना फलदायक रहेगा। लक्ष्मी-विष्‍णु की मूर्ति आप धनतेरस के दिन अपने घर के मंदिर के लिए खरीद सकते हैं। सोने या पीले पुखराज का लॉकेट सिंह राशि वाले अपने पार्टनर के लिए खरीदें। 
कन्या राशि

धनतेरस के दिन चांदी की कोई चीज कन्या राशि वालों के लिए खरीदना बहुत शुभ होगा। चांदी के लक्ष्मी-गणेश, पारद या सोने के श्रीयंत्र इस दिन आप खरीदें। चांदी धातू की कोई भी आभूषण कन्या राशि वाले अपने पार्टनर के लिए खरीदें। 
तुला राशि

चांदी का श्रीयंत्र और दक्षिणवर्ती शंख तुला राशि वालों के लिए धनतेरस के दिन खरीदना बहुत शुभ रहेगा। घर के मंदिर के लिए इन चीजों की खरीददारी आज के दिन करें। साथ ही मूंगे की माला या कंगन अपने पार्टनर के लिए इस दिन जरूर खरीदें। 
वृश्चिक राशि

धनतेरस के लिए दिन वृश्चिक राशि वाले तांबे के कलश, पीली धातुु का दीपदान खरीदें। साथ ही तांबे का कलश भी लेना शुभ है। मोतियों की माला वृश्चिक राशि वाले अपने पार्टनर के लिए खरीदें। 
धनु राशि

मूंगे या पीली धातु धनतेरस के दिन धनु राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहेगा। 
मकर राशि

मकर राशि वाले हीरे या चांदी की धातू की कोई भी चीज अपने पार्टनर के लिए धनतेरस के दिन खरीदें। 
कुंभ राशि 

सफेद धातु या चांदी का दीप दान धनतेरस के दिन कुंभ राशि वाले अपने घर के मंदिर के लिए खरीदें। सोना माणिक्य या पुखराज की अंगूठी धनतेरस के दिन अपने पार्टनर के लिए लें। 
मीन राशि

पीला पुखराज धनतेरस के दिन मीन राशि वालों के लिए खरीदना शुभ है। साथ ही इस दिन सफेद धातु या चांदी का पिरामिड और गणेश, सरस्वती की मूर्ति और तांबे का कलश भी इन राशि वालों के लिए बहुत शुभ होगा। पन्ने या हीरे की अंगूठी मीन राशि वाले अपने पार्टनर के लिए खरीदें। 
Advertisement
Next Article