Short Mangalsutra Designs: आजकल छोटे पेंडेंट और सिंपल चेन वाले मंगलसूत्र का है ट्रेंड, देखें लेटेस्ट डिज़ाइन
Short Mangalsutra Designs: कई शादीशुदा महिलाएं सोने के गहने पहनना बेहद ही पसंद करती हैं। बहुत सी महिलाओं के बीच सोने के गहने बेहद ही ज्यादा फेमस होते हैं। कई शादीशुदा महिलाएं सुहाग की निशानी यानी की सोने के Mangalsutra पहनती हैं। भारत में कई जगहों पर मंगलसूत्र को सुहाग की माना जाता है। कई महिलाओं को हैवी Mangalsutra लॉकेट के डिजाइंस पसंद होते हैं तो कई महिलाओं को लाइट वेट लाइट वेट सोने के मंगलसूत्र पसंद आते हैं। आज हम आपके लिए मंगलसूत्र के लेटेस्ट और ट्रेंडी डिज़ाइन लाये है जो आपको काफी पसंद आएंगे। देखें डिज़ाइन
Short Mangalsutra Designs: आजकल छोटे पेंडेंट और सिंपल चेन वाले मंगलसूत्र का है ट्रेंड
1. Simple Chain Mangalsutra
इस डिजाइन में हल्की काली मोतियों की चेन होती है जिसके साथ एक छोटा सा स्टाइलिश पेंडेंट लगा होता है। यह डिजाइन ऑफिस गोइंग महिलाओं और रोजमर्रा के उपयोग के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसे आप वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी आराम से पहन सकती हैं। पेंडेंट को आप अपनी पसंद के अनुसार गोल्ड, डायमंड या कुंदन में भी चुन सकती हैं।
2. Gold Pendant Mangalsutra
अगर आपको गोल्ड का ही Mangalsutra पहनना है और उसमें ज्यादा जरकन या स्टोन वर्क नहीं चाहिए, तो बाजार में आपको लाइटवेट और बोल्ड डिजाइंस वाले 18 कैरेट गोल्ड मंगलसूत्र डिजाइंस मिल जाएंगे। यह दिखने में थोड़े एथनिक होते हैं, इसलिए इन्हें आप सलवार सूट और साड़ी आदि के साथ आराम से कैरी कर सकती हैं।
3. Round Gold Mangalsutra
इस तरह के गोल शेप वाले गोल्ड मंगलसूत्र लॉकेट हर उम्र की महिलाओं को खूब भा रहे हैं। ऐसे डिजाइंस 4 से 5 ग्राम सोने में बनकर आसानी से तैयार हो जाएंगे।
4. Temple Mangalsutra
दक्षिण भारतीय ज्वेलरी से इंस्पायर्ड टेम्पल डिजाइन वाला मंगलसूत्र भी आजकल महिलाओं को खूब भा रहा है। इस डिजाइन में भगवान या देवी-देवताओं की आकृति वाले पेंडेंट होते हैं और यह पूरी तरह से ट्रेडिशनल और आध्यात्मिक लुक देता है। यह मंगलसूत्र न केवल खूबसूरत दिखता है, बल्कि इसकी धार्मिक महत्ता भी होती है। यह डिजाइन खासकर साड़ी और एथनिक वियर के साथ बहुत अच्छा लगता है।