W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Shraddha Murder Case: नार्को में सवालों के जवाब उगलेगा आफताब, अस्पताल के बाहर कड़ी सुरक्षा

श्रद्धा मर्डर केस में आज कई बड़े खुलासे हो सकते है। आफताब को आज नार्को टेस्ट के लिए रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। इसके लिए अस्पताल के बाहर सुरक्षा के कई इंतजाम किए गए है।

11:21 AM Dec 01, 2022 IST | Desk Team

श्रद्धा मर्डर केस में आज कई बड़े खुलासे हो सकते है। आफताब को आज नार्को टेस्ट के लिए रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। इसके लिए अस्पताल के बाहर सुरक्षा के कई इंतजाम किए गए है।

shraddha murder case  नार्को में सवालों के जवाब उगलेगा आफताब  अस्पताल के बाहर कड़ी सुरक्षा
Advertisement
श्रद्धा मर्डर केस में आज कई बड़े खुलासे हो सकते है। आफताब को आज नार्को टेस्ट के लिए रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया। इसके लिए अस्पताल के बाहर सुरक्षा के कई इंतजाम किए गए है। बता दे कि आफताब पूनावाला के नार्को टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
Advertisement
आज हो रहा है आफताब का नार्को टेस्ट 
अधिकारियों ने बताया कि नार्को जांच से पहले पूनावाला की रक्तचाप, नाड़ी की गति, शरीर का तापमान और दिल की धड़कन की जांच समेत अन्य सामान्य जांच की जाएंगी। अगर सब कुछ सही रहता है तो आरोपी को नार्को जांच के लिए ले जाया जाएगा।प्रक्रिया के तहत, पूनावाला और उसकी जांच कर रही नार्को टीम की पूरी जानकारी के साथ एक सहमति फॉर्म उसके समक्ष पढ़ा जाएगा। फॉर्म पर हस्ताक्षर करने के बाद नार्को जांच की जाएगी।
आफताब ने किए थे श्रद्धा के 35 टुकड़े
Advertisement
नार्को जांच में सोडियम पेंटोथल, स्कोपोलामाइन और सोडियम एमिटल जैसी दवा दी जाती है जो व्यक्ति को एनेस्थीसिया के विभिन्न चरणों तक लेकर जाती है।सम्मोहन (हिप्नोटिक) चरण में व्यक्ति पूरी तरह होश हवास में नहीं रहता और उसके ऐसी जानकारियां उगलने की अधिक संभावना रहती है जो वह आमतौर पर होश में रहते हुए नहीं बताता है।पूनावाला (28) पर अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर की हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है। आरोप है कि उसने शव के टुकड़ों को दक्षिण दिल्ली में महरौली के अपने घर में करीब तीन सप्ताह तक 300 लीटर के एक फ्रिज में रखा और फिर कई रातों तक उसे शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर फेंकता रहा। उसे 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×