Shraddha Murder Case : श्रद्धा हत्याकांड पर बोले CM गहलोत, कहा- राजनीति करने के लिए एक धर्म को बनाया जा रहा है निशाना
श्रद्धा हत्याकांड पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, दूसरी पार्टियां राजनीति के लिए एक समुदाय को घेर रही हैं।
01:37 PM Nov 21, 2022 IST | Desk Team
श्रद्धा हत्याकांड पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, दूसरी पार्टियां राजनीति के लिए एक समुदाय को घेर रही हैं। अशोक गहलोत ने कहा कि, इस मुद्दे को नाम दे दिया गया है, जुमले टाइट कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि, यह कोई नई बात नहीं है। सदियों से अंतरजातीय और विभिन्न धर्मों में विवाह होते रहे हैं।
लेकिन, अब राजनीति करने के लिए एक धर्म को निशाना बनाया जा रहा है। क्योंकि गहलोत का कहना है कि धर्म के नाम पर शक पैदा करना, भीड़ बनाना बहुत आसान हो गया है. इसलिए एक समुदाय को निशाना बनाया जाता है।
PM मोदी और शाह का गुजरात दौरा बढ़ा-गहलोत
वहीं, गुजरात में होने वाले चुनाव को देखते हुए राज्य पर भाजपा समेत सभी प्रमुख विपक्षी दलों की नजर है। इसे लेकर भी गहलोत ने भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का गुजरात दौरा बढ़ा है। गहलोत ने कहा कि PM मोदी का कद बहुत बड़ा है। उन्हें आने की आवश्यकता क्यों है? इससे पता चलता है कि उनकी हालत बहुत कमजोर है।
अशोक गहलोत ने कहा कि नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह गुजरात में डेरा डाले हुए हैं। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं और यह यात्रा देश के हर राज्य के लिए है।
क्या बीजेपी को फायदा नहीं पहुंचाना चाहते?
इसमें गुजरात भी शामिल है। वह हर तरह से देश के मुद्दों को उठा रहे हैं। अब राहुल गांधी यहां आ रहे हैं तो वह भी अपनी बात रखेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत ने आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला है।
गहलोत ने कहा कि आप अब गायब हो रही है। हिमाचल प्रदेश में उन्होंने पंजाब चुनाव जीतने के बाद ही चुनाव प्रचार शुरू किया था, लेकिन अचानक उन्होंने सारा प्रचार बंद कर दिया। यहां सवाल यह है कि उनके पीछे हटने की वजह क्या थी? क्या वह बीजेपी को फायदा नहीं पहुंचाना चाहते?
Advertisement
Advertisement

Join Channel