टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

शुरा कीटाटा ने इलियुद किपचोगे को पछाड़ कर, उनके 4 साल के दबदबे को किया खत्म

शुरा कीटाटा ने बारिश के बीच स्टार धावक इलियुद किपचोगे के 4 साल के दबदबे को खत्म करते हुए रविवार को लंदन मैराथन का खिताब जीत लिया।

12:32 PM Oct 05, 2020 IST | Ujjwal Jain

शुरा कीटाटा ने बारिश के बीच स्टार धावक इलियुद किपचोगे के 4 साल के दबदबे को खत्म करते हुए रविवार को लंदन मैराथन का खिताब जीत लिया।

शुरा कीटाटा ने बारिश के बीच स्टार धावक इलियुद किपचोगे के 4 साल के दबदबे को खत्म करते हुए रविवार को लंदन मैराथन का खिताब जीत लिया। महिला वर्ग में कोई उलटफेर देखने को नहीं मिला और विश्व रिकॉर्ड धारक ब्रिगिड कोसगेई ने कीनिया की अपनी साथी धावक विश्व चैंपियन रुथ चेपनगेटिक को पछाड़ा। रुथ तीसरे स्थान पर रहीं जबकि अमेरिका की सारा हॉल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
यह मैराथन शुरुआत में अप्रैल में होती थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित किया गया। इसका आयोजन पारंपरिक तौर पर सड़कों की जगह सेंट जेम्स पार्क में किया गया जहां 19.7 लैप की रेस हुई। कीनिया के किपचोगे ने 7 साल में कोई मैराथन नहीं गंवाई लेकिन आज अंतिम चरण में उनकी गति में कमी आई जिसका उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। 
इसके बाद 7 धावक उनसे आगे निकल गए और उन्हें आठवें स्थान से संतोष करना पड़ा। इथोपिया के कीटाटा ने 2 घंटे 5 मिनट और 41 सेंकेंड के साथ खिताब जीता। कीनिया के विनसेंट किपचुंबा दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में कोसगेई ने 2 घंटे 18 मिनट और 58 सेकेंड के समय के साथ खिताब अपने नाम किया।
Advertisement
Advertisement
Next Article