Sikkim News : उत्तरी सिक्किम युमथांग घाटी में फंसे 74 पर्यटकों को सेना ने बचाया
सेना ने उत्तरी सिक्किम की युमथांग घाटी में फंसे महिलाओं और बच्चों समेत 74 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया है। रक्षा विभाग की एक विज्ञप्ति से यह जानकारी दी गई।
01:05 PM Sep 01, 2022 IST | Desk Team
सेना ने उत्तरी सिक्किम की युमथांग घाटी में फंसे महिलाओं और बच्चों समेत 74 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया है। रक्षा विभाग की एक विज्ञप्ति से यह जानकारी दी गई।विज्ञप्ति में कहा गया है कि भूस्खलन में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। विज्ञप्ति के अनुसार, युमथांग घाटी से 19 किलोमीटर दूर बड़े पैमाने पर भूस्खलन के कारण पर्यटकों के फंसे होने की सूचना मिलने पर सेना की ‘त्रिशक्ति कोर’ के जवानों ने पर्यटकों को बचाया।
Advertisement
रस्सियों की मदद से एक फुटपाथ बनाया
विज्ञप्ति के मुताबिक, भूस्खलन के कारण सैलानियों के आठ वाहन फंस गए, जिसके बाद लकड़ी के तख्तों और रस्सियों की मदद से एक फुटपाथ बनाया गया और पर्यटकों को बचाने के लिए एक मानव श्रृंखला बनाई गई।विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्हें सुरक्षित स्थान ले जाया गया और भोजन और चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।
Advertisement