टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पलवल में साइको किलर एक ही इलाके के 6 लोगों की हत्या कर फरार

NULL

01:23 PM Jan 02, 2018 IST | Desk Team

NULL

हरियाणा के पलवल को सोमवार की रात एक सिरफिरे व्यक्ति ने 6 लोगों की हत्या कर दी, दो घंटे की अंतराल में अलग-अलग जगहों पर एक ही तरीके से 6 लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्याएं शहर के सिटी थाना एरिया के 100 मीटर के दायरे में हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि सभी हत्याओं को एक ही शख्स ने अंजाम दिया है।

हत्यारे ने लोहे की रॉड से सिर पर वार पर हत्याएं की हैं। सिरफिरे कातिल की तस्वीर एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस उसे ढूढ रही है। सीसीटीवी फुटेज में कातिल लोहे की रॉड के साथ दिख रहा है। हत्याकांड के बाद पूरे शहर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मरनेवालों में एक महिला और 3 चौकीदार भी शामिल हैं। 2 मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

महिला की हत्या अस्पताल के भीतर की गई है। इसके अलावा सड़क के किनारे स्थित घरों के लोगों की हत्याएं हुई हैं। 5 शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा जा चुका है। 6 लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। पूरे इलाके में इस घटना के बाद से सनसनी है। पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article