पलामू और हजारीबाग में 6 बच्चों की डूबने से मौत
झारखंड के पलामू जिले के सतबरवा थानान्तर्गत एक खदान में जमा पानी में नहाने गये तीन बच्चों की रविवार को डूबने से मौत हो गई जबकि हजारीबाग के मेरू में भी तीन बच्चों की एक स्थानीय बांध में नहाते समय डूब जाने से मौत हो गयी।
02:11 AM Aug 22, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
झारखंड के पलामू जिले के सतबरवा थानान्तर्गत एक खदान में जमा पानी में नहाने गये तीन बच्चों की रविवार को डूबने से मौत हो गई जबकि हजारीबाग के मेरू में भी तीन बच्चों की एक स्थानीय बांध में नहाते समय डूब जाने से मौत हो गयी।
Advertisement
पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि चार बच्चे रविवार दोपहर में सतबरवा थानांतर्गत गोरा खदान में भरे पानी में नहाने गये थे और इसी दौरान एक बच्चा डूबने लगा, जिसे बचाने की कोशिश में उसके दो अन्य साथी भी डूब गये।
Advertisement
उन्होंने बताया कि इनके साथ गये एक अन्य बच्चे ने अपने साथियों के साथ पानी में जाने से इनकार कर दिया था जिसके चलते उसकी जान बच गयी। उन्होंने बताया कि यह ग्रेफाइट पत्थर की खदान है।
Advertisement
सिन्हा ने बताया कि तीनों बच्चों के शव को गोताखोरों की मदद से निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक बच्चों की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच है, जिनकी पहचान अमन, अफसर और अख्तर के रूप में हुई है।
वहीं, हजारीबाग में मेरू इलाके में सीमा सुरक्षा बल के प्रशिक्षण केन्द्र के निकट रेहड़ा बांध में भी आज नहाने गये तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गयी।
मृतकों की पहचान अंशूराज, देवेश कुमार और रघु रजक के रूप में हुई है, जिनकी आयु 12 से 13 वर्ष के बीच थी। मृतक सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बच्चे थे।
दोनों घटनाओं में हुई बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है और उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

Join Channel