टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

इटली में सड़क हादसे में जर्मनी के छह नागरिकों की मौत

इटली में आल्प्स पर्वतमाला में स्थित एक नाइटक्लब से तेज रफ्तार से आ रही एक कार की टक्कर में रविवार को जर्मनी के छह नागरिकों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। मीडिया में आई खबरों के अनुसार ड्राइवर संभवत: नशे में था।

02:20 PM Jan 05, 2020 IST | Shera Rajput

इटली में आल्प्स पर्वतमाला में स्थित एक नाइटक्लब से तेज रफ्तार से आ रही एक कार की टक्कर में रविवार को जर्मनी के छह नागरिकों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। मीडिया में आई खबरों के अनुसार ड्राइवर संभवत: नशे में था।

रोम : इटली में आल्प्स पर्वतमाला में स्थित एक नाइटक्लब से तेज रफ्तार से आ रही एक कार की टक्कर में रविवार को जर्मनी के छह नागरिकों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। मीडिया में आई खबरों के अनुसार ड्राइवर संभवत: नशे में था। 
Advertisement
घटना स्थानीय समयानुसार देर रात करीब सवा एक बजे साउथ तायरोल क्षेत्र में ऑस्ट्रियाई सीमा के पास लुटागो गांव में हुई। 
जर्मन नागरिकों के समूह ने शाम इसी नाटक्लब में बिताई थी और वे अपने बस के पास पहुंचने ही वाले थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। 
टक्कर इतना भीषण था कि इनमें कुछ कई मीटर दूर जा गिरे। 
लुटागो में दमकल सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि छह जर्मन नागरिक मारे गए हैं और 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो लोग क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। 
हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हेलीकॉप्टर से ऑस्ट्रिया के इन्सब्रक स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि नौ अन्य घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
‘रायन्यूज 24’ के अनुसार ड्राइवर की उम्र 28 साल थी जो स्थानीय नागरिक था और संभवत: उसने काफी शराब का सेवन किया हुआ था। 
उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और अस्पताल में पुलिस की निगरानी में रखा गया है। 
Advertisement
Next Article