W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PM का भावुक होना दिखाता है कि उनके दिल में लोगों के अपनों को खोने का है कितना दर्द : हर्षवर्धन

कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों को याद कर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भावुक होने पर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि यह साबित करता है कि उनके दिल में लोगों के अपनों को खोने का कितना दर्द है।

10:41 PM May 21, 2021 IST | Ujjwal Jain

कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों को याद कर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भावुक होने पर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि यह साबित करता है कि उनके दिल में लोगों के अपनों को खोने का कितना दर्द है।

pm का भावुक होना दिखाता है कि उनके दिल में लोगों के अपनों को खोने का है कितना दर्द   हर्षवर्धन
Advertisement
कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों को याद कर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भावुक होने पर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि यह साबित करता है कि उनके दिल में लोगों के अपनों को खोने का कितना दर्द है।
Advertisement
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने एक ट्वीट में कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़े फैसले लेने वाले प्रधानमंत्री मोदी कुछ मामलों में बेहद भावुक हैं। हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘डॉक्टरों से संवाद करते समय कोविड-19 से जान गंवाने वालों को याद कर प्रधानमंत्री जिस तरह भावुक हो उठे, वो यह साबित करता है कि उनके दिल में लोगों के अपनों को खोने का कितना दर्द है।’’

हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ऐसे नेता हैं, जिन्होंने आम जनता से न केवल राजनीतिक रिश्ता विकसित किया है, बल्कि एक भावनात्मक लगाव कायम किया है। आज काशी के डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उनका संवाद, उनके उसी भावनात्मक लगाव को दर्शाता है।’’
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण अनेक परिवारों द्वारा उनके सदस्यों को खोने के दुख से प्रधानमंत्री भावुक हो उठे।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×