Soaked Raisins Benefits: रोज सुबह खाएं भीगी हुई किशमिश, सेहत को मिलेंगे ये 7 फायदे
Soaked Raisins Benefits: सेहत के लिए सारे ही ड्राई फ्रूट्स काफी फायदेमंद होते हैं। बादाम, काजू, अखरोट और किशमिश जैसे सूखे मेवों में आज हम बात करेंगे किशमिश की। यह मीठा ड्राई फ्रूट सेहत का खजाना होता है। कुछ लोग इन्हें सूखा खा लेते हैं, (benefits of eating soaked raisins) जबकि कई लोग भिगोकर सेवन करना अधिक लाभकारी समझते हैं। भीगी हुई किशमिश में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
Soaked Raisins Benefits: भीगी हुई किशमिश के 7 फायदे
यहां पर (soaked black raisins benefits) भीगी हुई किशमिश के 7 फायदे बताए गए हैं।
1. हड्डियों को मिलती है मजबूती
कैल्शियम से भरपूर किशमिश, हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक है। अगर आप रोज सुबह भीगी हुई किशमिश खाते हैं, तो यह आपकी हड्डियों को ताकत देने में मदद कर सकती है और भविष्य में हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से बचाव कर सकती है।
2. इम्यूनिटी को बूस्ट करती है
Raisins soaked in water overnight को सुबह खाली पेट खाने से यह शरीर को डिटॉक्स करने, पाचन सुधारने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार होती है। यह खासतौर पर बदलते मौसम में प्राकृतिक वैक्सीन की तरह काम कर सकती है और कई तरह की बीमारियों से सुरक्षा देती है।
3. एनीमिया का खतरा कम होता है
किशमिश आयरन से भरपूर होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में सहायक है। नियमित रूप से सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाने से एनीमिया जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
4. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
किशमिश में उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखने में सहायक होता है। रोजाना भीगी किशमिश खाने से कब्ज जैसी समस्याओं में आराम मिल सकता है और पेट संबंधी कई परेशानियों से राहत मिलती है।
5. वजन बढ़ाने में असरदार
जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं, (Soaked Raisins Benefits) उनके लिए भीगी किशमिश एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसमें प्राकृतिक शर्करा और कैलोरी होती है, जो स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाने में मदद कर सकती है।
6. त्वचा बनती है चमकदार
किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन C और E Glowing Skin करने में सहायक होते हैं। डॉक्टरों के अनुसार, Soaked Raisins त्वचा को भीतर से हाइड्रेट करती है, जिससे झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा कोमल बनी रहती है। अगर आप मुंहासों या झाइयों से परेशान हैं, तो किशमिश को अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
Raisin Water Benefits: किशमिश का पानी भी है खूब फायदेमंद
आप सुबह किशमिश और इसका पानी दोनों का सेवन कर सकते हैं। रातभर किशमिश को पानी में भिगोकर सुबह उसका पानी पीने से इसके लाभ और बढ़ जाते हैं। यह पानी शरीर को डिटॉक्स करने, पाचन सुधारने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में बेहद प्रभावी होता है। बदलते मौसम में यह एक नैचुरल वैक्सीन की तरह काम कर सकता है। खासकर महिलाओं और किशोरियों में आयरन की कमी को दूर करने के लिए यह बेहद उपयोगी माना जाता है। नियमित रूप से किशमिश का पानी पीने से सेहत बेहतर हो सकती है।
Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें: अच्छी नींद से लेकर वजन घटाने तक, जानें शाम को अखरोट खाने के शानदार फायदे